फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Premium collected was Rs 17 crore, compensation given was only Rs 7 crore

Banda News: प्रीमियम वसूला 17 करोड़, मुआवजा दिया सिर्फ सात करोड़

Sun, 13 Jul 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Premium collected was Rs 17 crore, compensation given was only Rs 7 crore
बांदा। किसानों के लिए बीमा कंपनियां घाटे का सौदा साबित हो रही है। मुआवजा देने में मनमानी व देरी के कारण साल दर साल कृषकों का भरोसा बीमा कंपनियों पर कम होता जा रहा है। वर्ष 2024-25 में बीमा कंपनियों ने प्रीमियम 17 करोड़ वसूला और मुआवजा सात करोड़ दिया।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2025-26 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अभी तक 81 हजार किसानों ने ही बीमा कराया है। सरकार की मंशा है कि बारिश कम या ज्यादा होने और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के मद्देनजर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा कराएं। इसमें किसानों को महज दो फीसदी प्रीमियम देना पड़ता है शेष केंद्र व राज्य सरकार देती है। इसके बावजूद साल दर साल किसानों का बीमा कंपनियों से मोह कम होता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह नुकसान के आंकलन में बीमा कंपनियों की मनमानी दूसरा क्षतिपूर्ति देने में अनावश्यक देरी है।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 1,10,031 किसानों ने फसल बीमा कराया। इसमें 1,05,731 ऋणी व 4300 गैर ऋणी किसान शामिल थे। बीमा कंपनी ने केंद्र व प्रदेश सरकार सहित किसानों से प्रीमियम के रूप में 17,90,67,796 रुपए वसूल किए। सितंबर में आई केन व यमुना नदी की बाढ़ व अति बारिश से किसानों को खासा नुकसान हुआ। मूंग, उड़द, अरहर और तिल की फसल सड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनी के समक्ष 45 हजार किसानों ने क्लेम दावा किया। बीमा कंपनी ने महज 22510 किसानों को 7,37,67,059 रुपए का क्लेम दिया। शेष दावे यह कहकर खारिज कर दिए कि नुकसान आंशिक है। इस वर्ष खरीफ फसल के बीमा के लिए प्रशासन जमकर प्रचार प्रसार करने में लगा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान बीमा कराएं, फिर भी किसान बीमा नहीं करा रहे हैं। अभी तक महज 81 हजार 532 ऋणी व गैर ऋणी किसानों ने ही बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed