Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prayed for happiness and prosperity by worshipping Ganesha and Lakshmi

Banda News: गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर मांगी सुख समृद्धि

Sun, 08 Nov 2026 08:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Prayed for happiness and prosperity by worshipping Ganesha and Lakshmi
बांदा। दीपावली का पर्व रविवार को शहर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। शाम होते ही पूरा शहर दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक आकर्षक झालरों, दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी ने दीपोत्सव की छटा बिखेर दी। शुभ मुहूर्त में घर-घर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर लोगों में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में फूल-मालाओं, कमल के फूलों, पूजा की थालियों, रोली, अक्षत, मिठाइयों, प्रसाद और देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी हुई। शाम को घरों के मुख्य द्वार और आंगन में रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाई गईं। लोगों ने मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां जलाकर परंपरागत तरीके से दीपोत्सव मनाया। वहीं, घरों की छतों, बालकनी और मुख्य दरवाजों पर लगी रंगीन इलेक्ट्रॉनिक झालरों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


रविवार शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। आसमान को सतरंगी रोशनी से भरने वाले पटाखों को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह रहा। देर शाम तक शहर के गली-मोहल्ले दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से रोशन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा। दिवाली पर रविवार को शहर रोशनी और खुशियों के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शाम ढलते ही घरों की चौखट से लेकर छतों और बालकनी तक दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठीं। शुभ मुहूर्त में घर-घर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
किसी ने झालरों से घर सजाया तो किसी ने मिट्टी के दीयों, मोमबत्तियों और आकर्षक झूमरों से दीपोत्सव की परंपरा निभाई। घरों के मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली सजाकर लोगों ने मां लक्ष्मी का स्वागत किया। आसमान को सतरंगी रोशनी से भरने वाले पटाखों की मांग अधिक रही। शुभ मुहूर्त में रविवार शाम 5:31 से 08:09 बजे के बीच घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा की गई।

पूजा के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। बाजार में फूल-माला, कमल के फूल, पूजा की थाली, रोली, अक्षत, मिठाई, प्रसाद और भगवान की आकर्षक प्रतिमाओं की खरीदारी होती रही। शाम होते ही शहर की गलियां और मोहल्ले दीपों की रोशनी से नहा उठे। घरों की छतों, मुख्य दरवाजों और बालकनी में रंगीन इलेक्ट्रॉनिक झालरें टिमटिमाती नजर आईं। मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने परंपरागत तरीके से भी दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed