फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pradhan b 3 bdc ke liye namankan

प्रधान व तीन बीडीसी के लिए 13 नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
pradhan b 3 bdc ke liye namankan
बांदा। जिले में एक प्रधान, तीन बीडीसी सहित ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 1198 पदों के लिए रविवार 1120 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उधर, रविवार को ही नामांकन पत्रों की जांच थी। यह देर रात तक चलती रही। मतदान 12 को और मतगणना 14 जून को होगी।
विज्ञापन

जनपद के बड़ोखर विकास खंड के ग्राम पंचायत लुकतरा में रिक्त प्रधान पद के लिए रविवार को तुलसीराम, राजाबाबू, राजेश सिंह व नोखे ने नामांकनपत्र दाखिल किया। यहां 29 अप्रैल को प्रधान प्रत्याशी कुसुमा देवी के निधन के बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया था। जसपुरा ब्लाक के वार्ड नंबर 9 (पिपरोदर) में बीडीसी के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यहां बीडीसी प्रत्याशी फरीदा खातून का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। नरैनी ब्लाक के वार्ड नंबर 29 (पल्हरी) में बीडीसी सदस्य के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। यहां बीडीसी प्रत्याशी क्रांति देवी का पहली मई को निधन हो गया था। कमासिन के वार्ड नंबर 75 में बीडीसी सदस्य के लिए तीन नामांकनपत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

इसी प्रकार जनपद के आठ विकास खंडों के 469 ग्राम पंचायतों में करीब 1198 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर 1107 नामांकनपत्र दाखिल किए गए। उधर, नामांकनपत्रों की जांच रविवार को ही होनी थी, जो देर रात तक जारी रही। इस बाबत जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सात जून को नाम वापसी, उसी दिन चिन्ह आवंटन, 12 जून को मतदान व 14 जून को मतगणना होगी। विकास खंडों में नामांकन को लेकर सारा दिन प्रत्याशियों की चहल कदमी रही। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चली, लेकिन विकास खंडों में छाया की व्यवस्था न होने से प्रत्याशियों में खासा आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed