फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prabhat receives Nirmal Kumar Joshi Wildlife Conservation Award

Banda News: प्रभात को मिला निर्मल कुमार जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार

Wed, 04 Feb 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prabhat receives Nirmal Kumar Joshi Wildlife Conservation Award
फोटो - 09 समारोह के दौरान पुरस्कार लेते रेडटेप आंदोलन के प्रणेता प्रभात मिश्रा। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन

बांदा। पर्यावरणविद और रेडटेप आंदोलन के प्रणेता प्रभात मिश्रा को वन्यजीव एवं जैव-विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2026 का प्रतिष्ठित निर्मल कुमार जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया है। सम्मान उन्हें ग्राम अंधाव बबेरु में चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र तथा मंगलभूमि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। रेडटेप आंदोलन, वन्यजीव संरक्षण, पुराने वृक्षों की सुरक्षा तथा नए क्षेत्रों को हरित बनाने के उद्देश्य से जनसहभागिता पर आधारित एक अभिनव पहल है। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रभात मिश्रा द्वारा विद्यालयों में पर्यावरण संसद का गठन किया गया है। विकास केंद्र द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान के तहत रामबाबू तिवारी सहित उनके सहयोगियों को गांधी-150 सम्मान से भी सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed