{"_id":"bf27d1f35e1a4d7c82e18c68e32fceff","slug":"poor-families-will-be-rationing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाकाकशी वाले परिवारों को मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाकाकशी वाले परिवारों को मिलेगा राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
डीएम सुरेश कुमार ने दावा किया है कि किसी को भूख से मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अफसरों को निर्देश दिया है कि गांवों में बटाईदार मजदूरों का पता करें कि उनके पास खाने को है या नहीं।
विज्ञापन
जहां राशन नहीं है उन परिवारों को चिन्हित कर एसडीएम या तहसीलदार को सूचित करें ताकि कोटेदार से उन्हें राशन मुहैया कराया जाए। गुरुवार को जिलाधिकारी ने राहत राशि वितरण सत्यापन अधिकारियों की बैठक में नोडल अधिकारियों से कहा है कि लेखपाल को साथ ले जाकर अपने सामने चेक बंटवाएं।
विज्ञापन
डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी में बताया कि राहत वितरण में 71 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरेक को चार-पांच गांव सौंपे गए हैं। डीएम ने बताया कि रोजाना करीब पांच हजार प्रभावित किसानों को दो करोड़ रुपये बांटने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएम ने किसानों की मौतों से साफ इनकार करते हुए कहा कि कोई भी किसान दैवीय आपदा से नहीं मरा है। कहा है कि सदमे से मौत पर सहायता देने का निर्देश नहीं है। अलबत्ता मौतों पर उन्होंने संवेदना जताई। डीएम ने कहा कि पीड़ित किसानों की मदद के लिए ‘महान सहायता मिशन’ चलाया जा रहा है।