{"_id":"650ddb69c9ea3ea17402bc55","slug":"policeman-out-on-patrol-injured-under-suspicious-circumstances-banda-news-c-212-1-sknp1006-2785-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गश्त में निकला सिपाही संदिग्ध हालात में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गश्त में निकला सिपाही संदिग्ध हालात में घायल
Fri, 22 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बांदा। गश्त में निकला सिपाही संदिग्ध हालात में घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना को लेकर मारपीट की चर्चा है। हालांकि पुलिस बाइक फिसलने से गिरकर घायल होने की बात कह रही है।
देहात कोतवाली में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार (35) व मोहित गुरुवार की रात बाइक से गश्त कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार एक मकान के बाहर पुलिस कर्मियों का किसी से विवाद हो गया। जिसमें कांस्टेबल प्रवीण के सिर में सरिया से हमला कर दिया। उसके घायल होने पर साथी पुलिस कर्मी मोहित ने उसे किसी तरह बाइक में बैठाकर जिला अस्पताल लाया।
वहां उसकी मरहम पट्टी की गई। दोनों सिपाहियों के जूते मिट्टी से सने थे। उपचार के बाद घायल सिपाही को सरकारी जीप में लेने आए एसआइ समेत छह पुलिस कर्मियों ने अस्पताल के बाहर देर रात आपस में हमलावर के घर दबिश देने के लिए रूप रेखा तैयार की। कोतवाली प्रभारी जयचंद सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला नहीं हुआ है। चहितारा मोड़ पर बाइक फिसलने से सिर में चोट लगी है। उधर घायल सिपाही व उसके अस्पताल आए साथी पुलिस कर्मी का कहना था कि तीन मंजिल ऊपर से एक युवक के हाथ से छूट कर गिरी सरिया सिर में लगी है।