फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police re-examined the CCTV cameras installed in Khurhand Police Chowki Road

Banda News: खुरहंड पुलिस चौकी रोड में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने दोबारा खंगाला

Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police re-examined the CCTV cameras installed in Khurhand Police Chowki Road
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर-जरर मार्ग व खुरहंड चौकी में भाजपा समर्थकों की ओर से किए गए हंगामे के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने विवेचना में तेजी पकड़ी है। बुधवार को खुरहंड पुलिस चौकी के सामने रोड पर और सामने स्थित बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को दोबारा खंगाला गया है। हालांकि इसमें पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


गिरवां के पैगंबरपुर-जरर मार्ग पर रविवार की रात साढ़े 11 बजे करीब भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और उनके समर्थकों ने ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग के दौरान एसडीएम अमित शुक्ला और उनके वाहन चालक महुवा गांव निवासी कामता प्रसाद मिश्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। उसके बाद खुरहंड चौकी में खड़े सीज ट्रकों की चाबी छीनने में चौकी में तैनात हेड कांस्ट्रबल विजय सिंह से अभद्रता की गई थी। इस प्रकरण में वाहन चालक ने गिरवां थाने में चार नामजद व 25-30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण में खुरहंड चौकी में एक भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के चलते पुलिस को घटना के साक्ष्य के रूप में फुटेज नहीं मिल पाए थे। इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को खुरहंड चौकी के सामने स्थित आर्यावर्त बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। उधर, जिलाधिकारी की ओर से बुधवार को घटना की रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के चलते जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल से पूरे मामले की जल्द विवेचना कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में बुधवार को दोबारा पुलिस ने खुरहंड चौकी रोड में आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। उधर, खुरहंड चौकी में तैनात हेड कांस्टेबिल विजय सिंह की ओर से अपने साथ हुई अभद्रता में लिखित रूप से कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही गई है। विजय सिंह का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने उनसे बाद में माफी मांग ली थी, इसलिए वह कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है।

वर्जन...

घटना के फुटेज के लिए खुरहंड चौकी क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। विवेचना प्रचलित है। जल्द ही विवेचना पूरी की जाएगी। हेड कांस्टेबिल ने कार्रवाई न करने की बात लिखित दी है। -पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed