{"_id":"661979ee05aa6c553a0ecbee","slug":"police-picked-up-womans-body-from-the-funeral-pyre-accused-of-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-109225-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस ने चिता से उठवाया महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस ने चिता से उठवाया महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- पिता का आरोप : बेटी को आठ दिन से नहीं दिया खाना, जमकर की पिटाई
- झांसी मेडिकल कालेज में हुई मौत, पति ने कहा किडनी की बीमारी से परेशान थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। हत्या के आरोप पर पुलिस ने महिला का शव चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी संजय ने पत्नी सुनीता (40) की तबीयत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल काॅलेज ले गया। वहां पर उपचार के दौरान गुरुवार की शाम को उसकी मौत हो गई। संजय पत्नी का शव लेकर घर आ गया। शुक्रवार को सुबह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन हरदौली मुक्तिधाम पहुंच गए। इधर, मृतका के पिता हरीमोहन निवासी अतरौलिया राठ ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर हरकत में आई पुलिस मुक्तिधाम हरदौली पहुंची। वहां पर शव को अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रख दिया गया था।पुलिस ने चिता से शव उठाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आठ दिन से खाना नहीं दिया गया। इसके साथ ही उसके साथ पति और अन्य ससुरालीजनों ने जमकर मारपीट की। शरीर पर चोटों के निशान हैं। पति संजय का कहना है कि सुनीता किडनी की बीमारी से परेशान थी इसलिए उसको मेडिकल काॅलेज झांसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।