फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,CHC,FIR,banda,phc

खदान में धावा बोल कर्मियों को पीटा, हवाई फायरिंग

Thu, 13 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
police,CHC,FIR,banda,phc
बांदा। बालू खदानों में फायरिंग की घटनाएं रुक नहीं रहीं। खप्टिहा कलां गांव में केन नदी स्थित बालू खदान में दबंगों ने धावा बोलकर कर्मियों से मारपीट और हवाई फायरिंग की। मारपीट में एक खदान कर्मी घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और 67 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हाल ही में नरैनी क्षेत्र के बिल्हरका खदान में भी अवैध खनन और परिवहन को लेकर खदान संचालकों व ग्रामीणों में फायरिंग हुई थी। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में बीती बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे केन नदी स्थित बालू खदान में महेवा (भिंड, एमपी) गांव का अतुल, जयदीप सिंह व अजर पुत्र संतोष शर्मा (लहार, भिंड) कर्मचारी हैं। तीनों खदान में मौजूद थे। तभी गांव पांच दबंगों ने समर्थकों के साथ खदान में धावा बोल दिया। सभी लाठी-डंडों और हाकी से लैस थे। खदान कर्मी अतुल सिंह को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

खदान कर्मियों के मुताबिक, दबंग हवाई फायरिंग और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। खदान कर्मियों से घटना की जानकारी ली और घायल अतुल को जसपुरा सीएचसी भेजा। पैलानी थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल अतुल की तहरीर पर अंगद सिंह, प्रशांत, भूरा, दीपू, अंकुर और 67 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये सभी खप्टिहा कलां गांव के हैं। उन्होंने स्वीकारा की दबंगों ने खदान कर्मियों के साथ मारपीट की। घटना की वजह अवैध खनन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed