फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police caught a mobile gutkha factory in Gayatri Nagar

Banda News: गायत्री नगर में चल गुटखा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी

Sun, 29 Jun 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police caught a mobile gutkha factory in Gayatri Nagar
गायत्री नगर में एक मकान से पकड़ा गया गुटखा बनाने का सामान। - फोटो : संवाद
बांदा। पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग व जीएसटी की टीम ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में छापा मारा। यहां अवैध रूप से चल रही गुटखा फैक्टरी पकड़ी। गुटखा बनाने का कच्चा माल भी बरामद किया है। पुलिस बरामद माल की लिखा पढ़ी कर रही है। फैक्टरी में मजदूर मिले हैं। मालिक पकड़ में नहीं आए हैं। फैक्टरी प्रमोद उर्फ राजा गुप्ता की बताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में स्थित एक प्लाट में टिनशेड डालकर गुटखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी। रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे करीब पुलिस ने छापा मारकर गुटखा फैक्टरी पकड़ी है। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और जीएसटी टीम ने भी जांच पड़ताल की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैंपल लिया है। कोतवाल के मुताबिक, बरामद माल की लिखा पढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed