फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pockets getting empty in reaching home on Holi

होली पर घर पहुंचने में हो रही जेब खाली

Thu, 17 Mar 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Pockets getting empty in reaching home on Holi
बांदा। होली में यात्रियों की संख्या में हुई भारी वृद्धि से ट्रेनों के बाद रोडवेज बसों में भी यात्रियों में मारामारी की स्थितियां हैं। उधर, प्राइवेट और डग्गामार वाहन इसका फायदा उठाकर यात्रियों की जेब खाली करने पर उतारू हैं। संबंधित विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में एक पखवारे पहले ही आरक्षण और सामान्य सीटें फुल हो चुकी हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में स्थिति और खराब है। जिन्हें ट्रेनों में सीट या आरक्षण नहीं मिला वह यात्री होली में घर जाने के लिए बसों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन यहां भी उनका संकट बरकरार है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मंडल मुख्यालय के डिपो में 80 विशेष बसें चलाने का दावा कर रहा है। लेकिन यह नाकाफी हैं। यात्रियों की संख्या कहीं ज्यादा है। घंटों इंतजार के बाद बस आते ही यात्रियों में सीट लेने के लिए मारामारी और धक्कामुक्की हो रही है। तमाम यात्री सीट न मिलने पर खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्राइवेट बसों व अन्य वाहनों में 10 फीसदी किराया बढ़ा दिया है। रोडवेज बसें न मिलने से यात्री मजबूरन बढ़ा किराया देकर यात्रा कर रहे हैं। मसलन अतर्रा का किराया 55 रुपये है। लेकिन प्राइवेट वाहन 65 से 70 रुपये तक ले रहे हैं। कमोवेश यही स्थिति अन्य मार्गों की भी है। रोडवेज के एआरएम परमानंद का कहना है कि उन्होंने 80 होली मेला स्पेशल बसें चलाई हैं। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। जरूरत पड़ी तो और बसें व फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed