{"_id":"684dc2975d8ebd5d7c0964f4","slug":"pipargaon-reached-the-semi-final-due-to-the-better-performance-of-sitaram-and-vishwas-banda-news-c-212-1-bnd1007-128156-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सीताराम व विश्वास के बेहतर प्रदर्शन से सेमी फाइनल में पहुंची पिपरगवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सीताराम व विश्वास के बेहतर प्रदर्शन से सेमी फाइनल में पहुंची पिपरगवां
विज्ञापन
बल्लेबाज को गेंद फेंकते तेरहीमाफी के गेंदबाज।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। कस्बे के सत्यनारायण इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रही एसएस पैलेस क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। पिपरगवां की टीम ने सीताराम और विश्वास की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत तेरहीमाफी को 63 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
तेरहीमाफी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पिपरगवां टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। सीताराम ने आतिशी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए। विश्वास ने उनका बाखूबी साथ देते हुए तेजी से 30 गेंदों पर 70 रन बनाए। हालांकि दोनों के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट होते चले गए। पूरी टीम 152 रनों पर पवेलियन पहुंची।
तेहरीमाफी की ओर से गेंदबाज मुकेश ने दो विकेट लिए, जबकि मानसिंह व आदित्य को एक-एक विकेट हासिल हुआ। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेहरीमाफी की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में ही आउट हो गए, जिससे अन्य बल्लेबाज दबाव में आकर बिखर गए। पूरी टीम 89 रनों के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गई। आदित्य श्रीवास्तव ने 37 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
पिपरगवां की ओर से सीताराम ने तीन विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी व गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन करने के लिए सीताराम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक अभय सिंह, राजू गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, शिवम गिरी, रौनक, पीयूष, संजय गिरी, बबलू श्रीवास्तव, राहुल सेंगर, पुनीत साहू, प्रतीक सिंह भी मौजूद रहे।