फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Phag Utsav started in Adhaan, the fun will last throughout the week

Banda News: अधांव में शुरू हुआ फाग उत्सव, सप्ताह भर रहेगी धूम

Wed, 20 Mar 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Phag Utsav started in Adhaan, the fun will last throughout the week
बांदा। बबेरू के अंधाव गांव में मंगलवार से फाग उत्सव की शुरुआत की गई। होली का उत्साह व उमंग के साथ यहां सप्ताह भर फाग उत्सव की धूम रहेगी। ग्रामीणों को हर्बल व सूखी होली के लिए जागरूक किया जा रहा है।स्थानीय संस्कृति परंपरागत त्यौहार फाग का उत्सव धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है। इस संस्कृति को बचाए रखने एवं होली में जल की बर्बादी न हो, इसके लिए सूखी (हर्बल गुलाल) होली मनाने के लिए गांव में लोगो को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगल आश्रम में बुढ़वा मंगल तक फाग उत्सव होगा। कलाकार भक्तिपूर्ण होली गीत गायेंगे। नृत्य और नाटक प्रस्तुत करेंगे। जल मित्र देवगुलाम यादव ने बताया कि गांव में जो बुजुर्ग हैं, वह होली के दिन फाग का उत्सव करते है, लेकिन नई पीढ़ी के युवा ऐसे आयोजन व परंपरा से भाग रहे हैं। मंगल भूमि फाउंडेशन इकाई अध्यक्ष राजा भैया ने कहा कि वैश्वीकरण के चलते हमारे जी स्थानीय परंपराएं और संस्कृति में कुठाराघात हुआ है।
विज्ञापन

हमें अपने त्योहार और उत्सव को अपने तरीके से मनाना होगा। सामाजिक समरसता का यह त्यौहार आज हुडदंगई तक सीमित हो गया है। इसलिए गांव में पुरानी परंपरा को बहाल करने की शुरुआत की गई है। इसमें युवकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। फाग उत्सव में दुर्गा विश्वकर्मा, मनीष तिवारी,प्रेम,कालका,शिवगोपाल,नंदकिशोर, प्रांशु, राजन, ब्रजकिशोर, राम नरेश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed