फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Petrol pump operator rush to notice

प्राधिकरण के नोटिस पर भड़के पेट्रोलपंप संचालक

Fri, 27 Jul 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 27 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator rush to notice
ज्ञापन देने आए बांदा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

मंडल मुख्यालय में स्थित पेट्रोल पंपों को बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किए जाने से पंप संचालक भड़क उठे हैं। नोटिस को गैर कानूनी और मनमानी बताते हुए उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करके कंपाउंडिंग करने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि नोटिसें वापस नहीं ली गईं तो प्राधिकरण के विरोध में पूरे जिले के पेट्रोलपंप बंद कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां बांदा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पेट्रोल पंप के लिए एनओसी जारी होते समय डीएम को सभी अभिलेख प्रेषित किए जाते हैं। उसी के बाद एनओसी मिलती है। पेट्रोल पंप का निर्माण कंपनी की देखरेख में होता है। डीलर यहां कोई अतिरिक्त निर्माण नहीं करता। ऐसे में डीलर को नोटिस भेजना गैरकानूनी है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विधवा पेट्रोल पंप संचालिका मंजुला शुक्ला को नोटिस भेजकर प्राधिकरण ने धौंस-धमकी देकर 14 लाख रुपये जबरन जमा करा लिए। इसके तनाव और सदमे में वह बीमार पड़ गई है।  
विज्ञापन


एसोसिएशन जिलाध्यक्ष कुंवर प्रभाकर सिंह चंदेल ने बताया कि बांदा मुख्य शहर के बाहर स्थित 6 पेट्रोल पंपों को नोटिस दी गई है। एनओसी के समय कंपनी पेट्रोल पंप का नक्शा भी देती है। स्वीकृति में वह भी शामिल है। एक अन्य पेट्रोल पंप से भी तीन लाख रुपये जबरन जमा करा लिए गए हैं। ज्ञापन में डीलरों ने कहा है कि विकास प्राधिकरण जनता के साथ डीलरो की भी कंपाउंडिंग कर रहा है। यह हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर व आसपास तमाम प्रतिष्ठान, इंस्टीट्यूट और सरकारी भवन बगैर मानचित्र के बने हुए हैं। उन पर प्राधिकरण चुप्पी साधे हुए है। डीलर एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि प्राधिकरण ने नोटिस वापस न ली तो पूरे जिले के पेट्रोलपंप बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सहित संरक्षक संतोष ढंढारिया, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे। 

 
बिना नक्शे के हैं सभी पेट्रोलपंप 
बांदा। पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी करने के मामले में बांदा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता हीरालाल यादव का कहना है कि बांदा में लगभग सभी पेट्रोल पंप बिना नक्शा के बने हैं। न बिल्डिंग का नक्शा पास कराया गया है और न पेट्रोल पंप का। नोटिस देकर पेट्रोल पंप संचालकों से केहा गया है कि नक्शा बनवाकर निर्धारित शुल्क जमा करके स्वीकृत कराएं। वरना कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed