फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Order of report on Inspector to save the killer

हत्यारोपी को बचाने में इंसपेक्टर पर रिपोर्ट के आदेश

Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Order of report on Inspector to save the killer
बांदा। हत्या के आरोपियों को बचाने के आरोप में बबेरू कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह के विरुद्ध बबेरू कोतवाली में ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को यह आदेश यहां अपर सत्र न्यायाधीश ने दिया।
विज्ञापन

बबेरू के शृंगार थोक निवासी भैरव सिंह ने फरवरी 2016 में बबेरू कोतवाली में अपने बड़े भाई राजा सिंह की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दाबकर हत्या व चोटों का खुलासा हुआ। इस घटना के विवेचक तत्कालीन थाना इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी के आदेश पर 21 फरवरी को रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर से विवेचना स्थानांतरित किए जाने के बाद भी वह 6 दिनों तक विवेचना करते रहे। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा है कि प्रथम दृष्टया विवेचक इंस्पेक्टर ने अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की। अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काम किया। यह कानून के खिलाफ है। न्यायाधीश ने बबेरू कोतवाली के मौजूदा इंस्पेक्टर को आदेश दिया है कि सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट और धारा 166 सीआरपीसी में प्रकीर्ण वाद दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रति अदालत में पेश की जाए। आरोपी इंस्पेक्टर इस समय सुल्तानपुर में नियुक्त बताए गए हैं। न्यायाधीश ने पुलिस महानिदेशक सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेश का अनुपालन को कहा है। यह भी आदेश दिया है कि आरोपी इंस्पेक्टर की चरित्र पंजिका में इस आदेश की प्रति रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed