फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   OPD remained open till 12 noon on Christmas, Trauma Centre full

Banda News: क्रिसमस पर ओपीडी रही दोपहर 12 बजे तक, ट्रामा सेंटर फुल

Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
OPD remained open till 12 noon on Christmas, Trauma Centre full
फोटो- 04 ट्रामा सेंटर में मरीजों को देखते ईएमओ डॉ. विनीत सचान। संवाद
विज्ञापन

-सर्दी लगने, कोल्ड डायरिया और बुखार के 20 से ज्यादा मरीज हुए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। क्रिसमस त्योहार के अवसर पर जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 तक ही रही। इससे देरी से आने वाले मरीजों की ट्रामा सेंटर में भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में सर्दी लगने, कोल्ड डायरिया और बुखार के 20 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कराया गया। इससे ट्रामा सेंटर के सभी 29 बेड फुल रहे। मरीजों को अंदर के वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा।
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गुरुवार को बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी सधम वर्मा (14), हाथीखाना निवासी मोहम्मद सगीर (55), डिग्गी चौराहा निवासी बीडी मिश्रा (62), सर्वाेदय नगर निवासी जितेंद्र द्विवेदी (40), दुरेड़ी गांव निवासी प्रियंका (24), बिहार निवासी काजल कुमारी (17), पिंडारन निवासी बुद्धराज (60), बीरा निवासी शीला देवी (20), कालूकुआं निवासी गीता देवी (60), अछरौड़ गांव निवासी बलराम सिंह (50), करहिया गांव निवासी पूजा (30) व कुसुमा गांव निवासी रामरूप (55) समेत बुखार, कोल्ड डायरिया और सर्दी लगने के चलते 20 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कराया गया है। उधर, क्रिसमस के अवसर पर जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 तक रही। सुबह से आने वाले मरीजों को डॉक्टरों ने देखा। ओपीडी में ज्यादातर मरीज सर्दी लगने और कोल्ड डायरिया के शिकार होकर पहुंचे।
विज्ञापन

------------------

बोले डॉक्टर
-----------------

गरम चीजों का सेवन कर सर्दी से बचे
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि उनकी ओपीडी में ज्यादातर मरीज सर्दी लगने, घबराहट और कोल्ड डायरिया के आएं हैं। सभी मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर फुल होने की वजह से मरीजों को आई वार्ड और जिला अस्पताल के अंदर के वार्ड में शिफ्ट किया गया है। डाॅक्टर का कहना है कि सर्दी के मौसम में बुजुर्ग और बच्चे ऊनी कपड़े पहनकर रहें। गुनगुने पानी का सेवन करें। मार्निंग वॉकर इस मौसम में मार्निंग वॉक करने से परहेज करें। गरम चीजों का सेवन करें। सर्दी लगने या दस्त होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed