फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Only 30.86 million cubic meters of water will be distributed between UP and MP

मात्र 30.86 मिलियन घन मीटर पानी बंटेगा यूपी और एमपी के बीच

Mon, 30 Oct 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Only 30.86 million cubic meters of water will be distributed between UP and MP
रनगवां बांध - फोटो : अमर उजाला
 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पहली नवंबर को यूपी-एमपी के सिंचाई विभाग अभियंता एक साथ बैठ कर रनगवां बांध के पानी का बंटवारा करेंगे। हालांकि बांध में मात्र 30.86 मिलियन घन मीटर पानी है। बारिश कम होने से मात्र 20 फीसदी ही उपयोगी पानी भर पाया है। रनगवां की कुल उपयोगी क्षमता 155.18 मिलियन घन मीटर है। लेकिन पानी सिर्फ 30.86 मिलियन घन मीटर ही भर पाया है। इसी पानी से पहली से 7 नवंबर तक सात दिन केन नहर चलाई जाएगी।
विज्ञापन



रनगवां बांध निर्माण के समय से ही इसके पानी के बंटवारे का समझौता हो गया था। तब से यह बरकरार है। हर वर्ष पहली नवंबर को यूपी की ओर से बांदा और एमपी की ओर से छतरपुर सिंचाई विभाग के अभियंता एक साथ बैठ कर उपलब्ध पानी का बंटवारा 36:15 के अनुपात में करते हैं। अबकी बारिश कम होने से रनगवां बांध समेत गंगऊ समेत बरियारपुर वीयर में पानी का भारी टोटा है। रनगवां बांध में पानी की उपयोगी क्षमता 155.18 मिलियन घन मीटर है। लेकिन इस वर्ष क्षमता से 124.32 मिलियन घन मीटर पानी कम भरा है।
विज्ञापन



मात्र 30.86 मिलियन घन मीटर पानी ही उपयोग में लाया जा सकेगा। इस उपयोगी पानी में बांदा और छतरपुर के सिंचाई विभाग निर्धारित 36:15 अनुपात के मुताबिक बंटवारा करेंगे। बंटवारे के इसी पानी से बांदा का सिंचाई विभाग पहली से 7 नवंबर तक अपनी मुख्य केन नहर चलाएगा। हालांकि मध्य प्रदेश ने कई दिन पूर्व बांध का कुछ पानी ले लिया है। लेकिन बांदा के सिंचाई प्रखंड (तृतीय) अधिशासी अभियंता मोतीलाल का कहना है कि रनगवां के सभी फाटक बंद हैं और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पहली नवंबर को बंटवारे की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुंदेलखंड के अन्य बांधों की भी कमोवेश रनगवां जैसी हालत है। गंगऊ की उपयोगी क्षमता 56.46 मिलियन घन मीटर है। लेकिन इसमें 14.47 मिलियन घन मीटर पानी ही उपयोग के लिए भर पाया है। बरियारपुर की उपयोगी क्षमता 12.6 मिलियन घन मीटर है। इसमें पानी मात्र 0.75 मिलियन घन मीटर ही उपलब्ध है। यह बांध मात्र 6 फीसदी उपयोगी पानी जमा कर पाया है।


गंगऊ व रनगवां बांध (छतरपुर), बरियारपुर (पन्ना), ओहन व बरुआ (चित्रकूट), अर्जुन बांध, चंद्रावल बांध, कबरई बांध, मझगवां बांध और उर्मिल बांध का जिम्मा सिंचाई कार्य मंडल बांदा को मिला हुआ है। मौदहा बांध और गुंता व रसिन बांध सिंचाई निर्माण मंडल महोबा के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed