फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One day's salary of Shiksha Mitra and July's salary of Safai Karamchari withheld

Banda News: शिक्षामित्र का एक दिन व सफाई कर्मी का जुलाई का वेतन रोका

Sat, 19 Jul 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of Shiksha Mitra and July's salary of Safai Karamchari withheld
बांदा। सीडीओ ने स्कूलों के निरीक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित मिले शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय रोकने व स्कूल में सफाई न करने की शिकायत पर सफाई कर्मी का जुलाई माह का मानदेय रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बड़ोखर ब्लाक के जमुनी पुरवा प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। गीताजंलि श्रीवास्तव शिक्षा मित्र बिना सूचना के अनुपस्थित मिली। बीएसए को इनका एक दिन का मानदेय रोकने के आदेश दिए। प्रधानाध्यापिका निधि पटेल, सहायक नीलम पाल द्वारा टैबलेट का प्रयोग न करने पर नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापिका को शिक्षामित्र की 12 बजे अनुपस्थिति चढ़ाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय गंदे व परिसर में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी स्कूल में सफाई करने नहीं आता है। जब कि कई बार उससे सफाई के लिए कहा गया है। सीडीओ ने सफाई कर्मी राजनारायण का माह जुलाई का मानदेय रोकने के आदेश दिए। बिना ड्रेस के स्कूल में बच्चे मिले, जिन्हें ड्रेस में आने के लिए प्रेरित किया। इसके बार सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग शौचालय उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शौचालय की शीट प्रधान ले गए है। सहायक विकास अधिकारी को शौचालय बनवानें व साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर गांव के लोगों को अपने बच्चे स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed