फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One day India will become the leader of culture in the world

Banda News: एक दिन भारत विश्व में संस्कृति का सरताज बनेगा

Fri, 11 Jul 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
One day India will become the leader of culture in the world
गोष्ठी में कविता पाठ करते कवि। - फोटो : संवाद
बांदा। गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वामदेव काव्यमंच ने काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कई कवियों ने रचनाएं पढ़ीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की अध्यक्षता कर रहे डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने किया। कवयित्री आशा सिन्हा व पद्मश्री उमाशंकर पांडेय को महर्षि वामदेव सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवि अनिल द्विवेदी द्वारा रचित सरस्वती वंदना से हुआ। कवि धर्मपाल सिंह सेंगर ने सबका स्वागत है, वामदेव नगरी में, गोपाल दास गुप्त साथी ने गुरुवर तुमको नमन करुं, ब्रजेश त्रिपाठी ने एक दिन भारत विश्व में संस्कृति सभ्यता का सरताज बनेगा सुनाकर वाहवाही लूटी। राजेश त्रिपाठी रंजन ने मेरे गांव की यादें हर पल आती हैं।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश व्यथित ने वामदेवेश्वर शिव वंदना, अर्चना पढ़कर सभी को भावविभोर कर दिया। गीतकार योगेश कुमार ने चल बटोही, प्यार की दो बातें कर लें, कवयित्री छाया सिंह ने सावन आया मन हर्षाया पढ़कर मौसम का सुंदर वर्णन किया। डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने महर्षि वामदेव की सृष्टि रचना कालिंजर पढ़कर नवोदित कवियों को सनातन संस्कृति की ओर प्रेरित किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, दीनदयाल सोनी, प्रमोद नायक, निखिल बुंदेली, मनोहर सिंह, रज्जू त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed