फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the eighth of the eighth boom temples

अष्टमी पर मंदिरों में अठवाईं की धूम

Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
On the eighth of the eighth boom temples
महेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर अठवाईं पूजती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चैत्र नवरात्र में अष्टमी पूजन को देवी मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं मंदिरों में अठवाईं चढ़ाई। विंध्यवासिनी और बबेरू के मढ़ी दाई मंदिर में अष्टमी पर भक्तों का तांता लगा।

विज्ञापन


शहर के काली देवी, महेश्वरी देवी, चौसठ जोगिनी, सिंहवाहिनी समेत प्रमुख मंदिरों में अष्टमी पर अठवाईं (खीर-पूड़ी) चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। उधर, महेश्वरी देवी मंदिर में बड़ी तादाद रही। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के बाहर कन्याओं और गरीबों को भोजन कराया।
विज्ञापन


कई व्यवसायियों व भक्तों ने मंदिरों में हलुवा बंटवाया। खत्रीपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक विंध्यवासिनी देवी मंदिर में अष्टमी पर नीचे स्थापित मंदिर में पट बंद रहे। मान्यता है कि देवी अष्ठमी व नवमी विंध्यवासिनी देवी ऊपर पहाड़ पर विराजमान होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी धूप और तपिश के बावजूद भक्तों ने पहाड़ की 500 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन व पूजन किया। पूजन व दर्शन का पूरी रात सिलसिला चलता रहा। उधर, बबेरू के मढ़ी दाई मंदिर में कस्बा समेत आसपास के दर्जनों गांवों के भक्तों ने दर्शन-पूजन किए। हलुवा-पूड़ी व खीर का प्रसाद वितरण कराया। शुक्रवार को नवरात्र समापन पर जवारा का विसर्जन होगा। नौ दिन का उपवास रखने वाले भक्त शनिवार को पारन (व्रत का समापन) करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed