फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers do not pay attention to complaints, how can problems be solved

Banda News: अफसरों का शिकायतों पर नहीं ध्यान, कैसे हो समस्याओं का समाधान

Tue, 19 Aug 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officers do not pay attention to complaints, how can problems be solved
फोटो 30- सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सोशल मीडिया में व्यस्त चकबंदी विभाग के अधिकारी। स - फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
बांदा। नरैनी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने शिकायतें सुनीं। नरैनी, अतर्रा, बबेरू व पैलानी तहसीलों में आए 93 मामलों में सिर्फ 14 का ही निदान कराया जा सका।
विज्ञापन

वहीं, सदर तहसील में एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार विकास पांडेय ने शिकायतें सुनीं। सदर तहसील में 32 लोगों ने फरियाद लगाई लेकिन इनमें महज पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में अधिकारियों का ध्यान फरियादियों की समस्या से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताते गुजरा। यहीं कारण है कि फरियादी बार-बार समाधान दिवस में चक्कर लगा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

बिना आवेदन के शामिल कर दिया नाम
बिलवई गांव निवासी महेंद्र कुमार ने सदर तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों को बताया कि 20 जून को मौजा बिलवई में मत्स्य पालन के पट्टे के आवेदन हुए थे। इसके बाद अलग से बाबू की साठगांठ से किरन का आवेदन कर दिया गया। मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर खराब होने से मनमानी आ रही रीडिंग
-शहर के पोड़ाबाग अलीगंज मोहल्ला निवासी ज्ञानप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि जून माह में उनका मीटर खराब हो गया था। इसके बाद विभाग त्रुटिपूर्ण मनमाना बिल भेज रहा है। 14 जुलाई को विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी सुधार नहीं किया गया। तीन माह में उसका बिल 62 हजार पहुंच गया है। दो बार पहले भी समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

डीएम एसपी ने सुनी समस्याएं नरैनी/अतर्रा/ पैलानी। तहसील में जिलास्तरीय समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम जे रीभा व एसपी पलाश बंसल ने की। स्योढ़ा गांव निवासी आशा ने गांव के ही देशराज व उसके भांजे राज बहादुर पर कार्य दिलाने के लिए ग्वालियर ले जाने तथा मजदूरी के पचास हजार रुपये ने देने की शिकायत दर्ज कराई। बांस पोखरी गांव के शिवगोपाल ने अत्यधिक वर्षा में घर ढहने व जानकारी के बाद निरीक्षण व मुआवजा न मिलने तथा पोंगरी गांव के बशीर ने आवास प्लस के सर्वे में सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत की। अतर्रा संवाद के अनुसार एडीएम कुमार धर्मेंद्र व एसडीएम राहुल द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे। पैलानी तहसील में ग्राम प्रधान अलोना सुमित सविता ने गांव में चकबंदी प्रक्रिया में हीलाहवाली की शिकायत दर्ज कराई। बबेरू में 17 मामले आए, जिनमें से सात का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एसडीएम रजत वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)

फोटो 30- सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सोशल मीडिया में व्यस्त चकबंदी विभाग के अधिकारी। स

फोटो 30- सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सोशल मीडिया में व्यस्त चकबंदी विभाग के अधिकारी। स- फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed