{"_id":"581f6c0e4f1c1bf37eb376e0","slug":"of-fame-and-kaka-books-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति और काका की पुस्तकों का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति और काका की पुस्तकों का विमोचन
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
‘कामता काका का धमाका’ पुस्तिका का विमोचन करते अपर आयुक्त देवीदास व अन्य साहित्यकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साहित्यकार समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में काव्य पुस्तकों का विमोचन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद सक्सेना और कामता प्रसाद गुप्ता ‘काका’ की लिखी काव्य कृतियों को सराहा गया।
विज्ञापन
अलीगंज स्थित गणेश भवन सभागार में रविवार को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव देवीदास ने चंद्रिका प्रसाद सक्सेना ‘कीर्ति’ की पुस्तक ‘जय भारत, जय बंगला’ और कामता प्रसाद गुप्ता ‘काका’ की हास्य व्यंग्य पुस्तक ‘काका का धमाका’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रिका प्रसाद और काका जिले के गौरव हैं।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ये पुस्तकें राष्ट्रीय भावना के सांस्कृतिक विकास के लिए अमूल्य साहित्य हैं। अध्यक्षता कर रहे डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ ने कहा कि डॉ.विजय प्रसाद त्रिपाठी की याद में दो अप्रतिम काव्यों का विमोचन अद्भुत है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय साहित्यकार परिषद, हमीरपुर अध्यक्ष नाथूराम पथिक ने दोनों कृतियों को सराहा। भाजपा नेता युवराज सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, जवाहरलाल ‘जलज’, ओमप्रकाश मसुरहा, धर्मेंद्र सिंह, धर्मात्मा प्रसाद त्रिपाठी, धर्मपाल सिंह सेंगर, दिनेश दुबे, गंगाशरण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।