{"_id":"62b358bdf365650d3c7835f8","slug":"now-get-your-loved-ones-registered-for-six-thousand-rupees-banda-news-knp7037555105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छह हजार रुपये में कराएं अपनों को रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छह हजार रुपये में कराएं अपनों को रजिस्ट्री
विज्ञापन
Now get your loved ones registered for six thousand rupees
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रापर्टी से संबंधित पारिवारिक विवादों के निपटारे के लिए सरकार ने ब्लड रिलेशन में रजिस्ट्री कराने के लिए महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। खास बात यह है कि पांच हजार रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री होगी और एक हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस लगेगी। इस हिसाब से मात्र छह हजार रुपये लगेंगे। अभी तक बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में डीएम सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क लिया जाता है।
चित्रकूट धाम मंडल में प्रतिवर्ष करीब 24 हजार लोग ‘अपनों’ को रजिस्ट्री कराते हैं। अभी तक सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क अदा करना पड़ता है। इससे लंबा खर्च आता था। हालांकि सरकार ने इस योजना को अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह महीने के लिए शुरू किया है, बाद में इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। एआईजी स्टांप अखिलेश दुबे ने बताया कि ब्लड रिलेशन में रजिस्ट्री कराने के लिए छह हजार रुपये फिक्स किए गए हैं। प्रापर्टी की कीमत चाहे जो हो। इसे कोई चैलेंज भी नहीं कर सकता है।
आदेश आते ही सुविधा दी जाएगी
14 जून को कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने ‘प्रापर्टी गिफ्ट डीड’ प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। अब अपनों के नाम संपत्ति करने के लिए गिफ्ट डीड में मामूली स्टांप पर रजिस्ट्री की सुविधा मिल गई है। इस बाबत रजिस्ट्रार राजेश मिश्रा का कहना है कि प्रस्ताव पास हो गया है, आदेश आते ही प्रापर्टी गिफ्ट डीड की सुविधा लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
गिफ्ट डीड को ऐसे समझिए
अगर कोई संपत्ति 30 लाख की रुपये की है तो उसके लिए कम से कम 2.15 लाख खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब अपनों को रजिस्ट्री करने में मात्र 6 हजार रुपये खर्च होंगे। यानी दो लाख से अधिक की बचत हो जाएगी।
इन्हें मिलेगा लाभ
परिवार के अंदर माता-पिता, पति-पत्नी, सगे भाई-बहन आदि आएंगे।