फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now BJP target mineral minister

अब भाजपा के निशाने पर खनिज मंत्री

Fri, 16 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 16 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Now BJP target mineral minister
बांदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यादव सिंह और अनिल यादव के बाद अब भाजपा का तीसरा टारगेट प्रदेश के खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति हैं। उन्होंने खनिज मंत्री के रिश्ते खनन माफिया से होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सभी नदियां छलनी हो रही हैं। गुंडा टैक्स की पर्चियां कट रही हैं। भाजपा इसे रोकेगी। दादरी कांड पर कहा कि अखलाक के परिवार को मुख्यमंत्री ने 45 लाख रुपये दिए लेकिन बरेली में पशु तस्करों की गोली से शहीद हुए दरोगा को 45 रुपये भी नहीं दिए गए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को शाम यहां भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें पंचायत चुनाव भाजपा पहली बार लड़ रही है। हमें अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि पार्टी के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता ने चुनाव में गद्दारी की तो उसे निष्कासित किया जाएगा। बताया कि मथुरा में पांच, आगरा में नौ और झांसी में दो पदाधिकारियों को बाहर किया गया। अब वह बांदा की समीक्षा करने आए हैं।
विज्ञापन


दादरी कांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कानून को राजनैतिक और सांप्रदायिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह तीन लोगों के नाम आने का बयान देते हैं। वह चुनौती देते हैं कि मुलायम सिंह उन नामों का खुलासा करें। भाजपा भी मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह से पूछेगी कि मौलाना नजीर सीएम आवास क्यों आया था? कई लेखकों आदि द्वारा अवार्ड लौटाने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लेखक राजनीति से प्रेरित होकर ऐसा राजनीति कर रहे हैं। दादरी से पहले भी कई कांड हुए, लेकिन लेखकों ने कभी ऐसा कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed