फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No entry of passengers in Intercity on the first day

पहले दिन इंटरसिटी में यात्रियों की नहीं हुई इंट्री

Thu, 03 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
No entry of passengers in Intercity on the first day
No entry of passengers in Intercity on the first day - फोटो : BANDA
बांदा/चित्रकूट। प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर चलाई गई कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले दिन यात्रियों का जबरदस्त टोटा रहा। बांदा में ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आई-गई, लेकिन बांदा स्टेशन पर किसी भी यात्री की इंट्री नहीं हुई। लगभग सभी बोगियां इक्का-दुक्का यात्रियों के अलावा सूनी रहीं। ट्रेन संचालन का पहले दिन खर्च भी नहीं आ सका। उधर, चित्रकूट में आठ यात्री दोनों ट्रेनों में सवार हुए।
विज्ञापन

रेलवे ने प्रतियोगी परीक्षा जेईई मेंस (नीट), एनडीए आदि परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए गुरुवार से 30 सितंबर तक कई ट्रेनें चलाई हैं। इनमें बांदा, कानपुर, मानिकपुर रूट पर इंटरसिटी ट्रेन भी शामिल है। यह मार्च से बंद थी। गुरुवार को पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर दोपहर 2.15 बजे यहां रेलवे स्टेशन आई, लेकिन प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों की बोगियों तक यात्री नदारद थे।
विज्ञापन

यहां से ट्रेन में कोई इंट्री नहीं हुई। हालांकि रेलवे का स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी मौजूद रही। ट्रेन चालक पुष्पेंद्र का कहना था कि सूनी ट्रेन लेकर चलना अजब सा महसूस हुआ। उधर, बांदा स्टेशन अधीक्षक श्रीकृष्ण कुशवाहा का कहना था कि अचानक ट्रेन चलाई गई। आम यात्रियों को जानकारी नहीं हो पाई। साथ ही इस ट्रेन में पूर्व से रिजर्वेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम टिकट की कोई व्यवस्था नहीं है। कई यात्री आए, लेकिन रिजर्वेशन न होने से लौट गए।
उधर, चित्रकूटधाम कर्वी के रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि पहले दिन बहुत कम यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। टिकट रिजर्वेशन कर्मचारी राजेंद्र रैकवार ने बताया कि ट्रेन की यात्रा करने के लिए दो घंटे पहले टिकट की बुकिंग कराना पड़ता है।
यात्रियों ने जताई खुशी
कर्वी स्टेशन से कानपुर के लिए पांच और भरुआसुमेरपुर के लिए एक यात्री गए। यात्री माजदा खातून, मोहम्मद यूनिस, चंद्रपाल, संदीप कुमार और उमेश ने ट्रेन चलने पर खुशी जताई। कहा कि ट्रेन चलने से यात्रियों को सुविधा होगी। कानपुर से प्रयागराज चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 3 बजकर 40 मिनट पर चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पहुंची। इसमें दो यात्री आदित्य गुप्ता, राभूषण गुप्ता निवासी अतर्रा प्रयागराज गए। इन लोगों ने रिजर्वेशन कर्वी से कराया था।

15 रुपये प्रति यात्री अतिरिक्त चार्ज
स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि इंटर सिटी एक्सप्रेस में प्रति यात्री 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज लिया जा रहा है। पहले बांदा से कानपुर का किराया 65 रुपये था। अब यह 80 रुपये हो गया है। इसी प्रकार बांदा से अतर्रा का किराया 30 रुपये के स्थान पर 45 रुपये लगेगा।

No entry of passengers in Intercity on the first day

No entry of passengers in Intercity on the first day- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed