फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nikhat started sweating due to the questions of the police.

बांदा: पुलिस के सवालों से निखत को आया पसीना

Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Nikhat started sweating due to the questions of the police.
चित्रकूट। पति विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर जेल में मिलने वाली निखत बानो और उसके चालक नियाज को पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को जिला पुलिस की एसआईटी ने पुलिस लाइन के विशेष कक्ष में उससे पूछताछ की। उससे देर रात तक पूछताछ की गई। इसका पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस के सवालों से निखत के चेहरे पर कई बार पसीना आया। तीन बार उसने पानी मांग कर पीया। कुछ ऐसा ही हाल नियाज का भी रहा। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। मोबाइल का पासवर्ड उसने दो बार गलत बताया, लेकिन दावा किया गया कि बाद में मजबूर होकर उसने सही पासवर्ड बताया। इससे मोबाइल का लॉक खुल गया है। इससे कई जानकारी मिली है।
विज्ञापन


डिलीट डाटा को भी रिकवर करने के लिए विशेष टीम मौजूद रही। पहले ही दिन पुलिस के सवालों से दोनों के हौसले टूटे नजर आए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वीकार किया है कि कुछ बाहरी व कुछ स्थानीय लोगों की मदद से ही वह जेल परिसर व अधिकारियों तक पहुंचे। इसके बाद जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मनमाने तरीके से मिले। गौरतलब है कि लखनऊ की अदालत से रिमांड मिलने पर पुलिस टीम निखत को तीन व नियाज को पांच दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कई स्थानों पर ले जाकर बरामदगी भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम जरूरी कागजातों की तैयारी कर चार वाहनों से दोपहर बाद दो बजे जिला जेल पहुंची। लगभग एक घंटे तक की औपचारिकता पूरी कर शाम तीन बजे के बाद निखत बानो व नियाज को अलग-अलग वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर वहां से रवाना हुए। दोनों का पुलिस ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद साढ़े चार बजे पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में लाया गया। बताया जा रहा है कि पांच बजे के बाद एसआईटी टीम ने दोनों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ का पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है।



चार थानों की लगी रही पुलिस

इस दौरान पुलिस लाइन में चारों ओर अलग अलग चार थाने के पुलिस टीम की सुरक्षा के लिए डयूटी लगाई गई है। इसके लिए 12 स्थान चिह्नित कर आठ आठ घंटे के लिए 24-24 महिला व पुरूष दरोगा व कांस्टेबल की ड्यूटी लगी है।



इनसेट

ईडी करेगी अधिकारियों की संपत्ति की जांच

जिला जेल में नियमों के विरूद्ध विधायक अब्बास को उनके परिजनों से मिलाने को लेकर मोटी रकम व महंगे गिफ्ट बांटने के आरोप पहले ही दिन से लग रहे हैं। हाल ही में जेलर संतोष कुमार व जेल वार्डर जगमोहन की हाल ही में खरीदी गई महंगी कार भी निशाने पर है। माना जा रहा है कि यह कारें इन्हें गिफ्ट में अब्बास परिवार की ओर से दिलाई गई हैं। कार विधायक अब्बास के गृह जनपद मऊ से खरीदी बताई गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी महंगे गिफ्ट देने के आरोप हैं। ऐसे में संभावना है कि इन सबकी जांच ईडी की टीम जल्द करने आएगी।



इनसेट

चित्रकूट। जानकारी के अनुसार निखत बानो चित्रकूट के प्रहलाद साहू के मकान को दो जनवरी को किराये में लिया था। वह जब भी कर्वी आती तो इसी मकान में रूकती थी। इस मकान को पुलिस ने सीज कर जांच पड़ताल की है। बताया यह भी गया कि सपा नेता फराज खान ने मकान दिलाने में मदद की थी। पुलिस की एसआईटी जांच टीम ने मकान मालिक से पूछताछ भी की है। इसमें प्रथम दृष्टया एक और नाम सामने आया है। इसी प्रकार यह भी बताया गया है कि किराये में घर लेने के पहले कुछ दिन निखत एक होटल में भी चार दिन रूकी थी। पुलिस इस संबध में भी जानकारी जुटा रही है।




इनसेट

ये है मामला

चित्रकूट। 10 फरवरी को निखत बानो व उसके चालक नियाज को चित्रकूट डीएम व एसपी ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलते पकड़ा था। इस पर 11 फरवरी को जेल के 8 अधिकारी कर्मचारी निलंबित हुए हैं। 15 फरवरी को विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से हटाकर कासगंज भेजागया है। इसी मामले में 16 फरवरी को लखनऊ की अदालत से पुलिस रिमांड मिलने पर पहले दिन 17 फरवरी को निखत व नियाज से पुलिस पूछताछ शुुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed