फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Never seen such a cruel government for teachers

शिक्षकों के लिए ऐसी क्रूर सरकार पहले नहीं देखी

Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Never seen such a cruel government for teachers
शिक्षक विधायक सुरेशचंद्र त्रिपाठी का स्वागत करते माध्यमिक शिक्षक संघ नेता मेजर मिथलेश कुमार पा? - फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा प्रदेश सरकार न सिर्फ शिक्षक विरोधी बल्कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को अपमानित करने पर तुली है। शिक्षकों के प्रति इतना क्रूर और दुराग्रह रखने वाली कोई सरकार नहीं देखी गई। प्रदेश के 40 आईटीआई कालेजों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी हाथों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक को शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने संबोधित किया। कहा कि सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर शिक्षा की दिशा और दशा खराब कर रही है।
विज्ञापन

सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को कमजोर करने का मतलब यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों के साथ अन्याय है। ये बच्चे प्राइवेट स्कूलों में भारी-भरकम फीस नहीं चुका सकते। संघ के मंडलीय मंत्री और बैठक के मेजबान कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पहले लोग प्राइवेट और अस्थाई रूप से सेवा में आते थे। सेवा करते-करते सरकारी हो जाया करते थे। अब सरकार ने पूरी दिशा ही बदल दी है। सरकारी सेवा में आकर प्राइवेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया न उचित है, न ही संघ को मंजूर है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह ने आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडेय, बिसंडा इंटर कालेज प्रधानाचार्य डा.योगेंद्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य गणेश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष देवव्रत पांडेय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष द्विवेदी और संचालन पूर्व जिला मंत्री देशराज सिंह ने किया। अजीत पटेल, लाल बिहारी कुशवाहा, मंगल प्रसाद, मेजर एसएस निगम, राजकिशोर चौबे, राघवेंद्र सिंह, हीरालाल, अशोक द्विवेदी, हरितांकर सहित बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed