{"_id":"6521ada05831d3b30e0eef24","slug":"neighbors-accused-of-mothers-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-3223-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पड़ोसियों पर लगाया मां की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पड़ोसियों पर लगाया मां की हत्या का आरोप
Sun, 08 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बांदा। संदिग्धपरिस्थिति में घर के अंदर चारपाई में मृत पड़ी मिली वृद्धा की मौत के मामले में पुत्र ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के गले व आंख में चोट के निशान मिले हैं। शव का शनिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली गांव निवासी कुसुम देवी (60) का शव गुरुवार की रात घर के अंदर चारपाई में मृत पड़ा पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिल्ली से आए मृतका के सबसे छोटे पुत्र ब्रजबिहारी तिवारी ने बताया कि उसके पिता स्व. जगरूप तिवारी का तीन साल पहले निधन हो चुका है।
वह तीन भाई है। बड़ा भाई श्याम बिहारी मानसिक रोगी है। दूसरे नंबर का भाई अवध बिहारी तीन माह पहले पड़ोस की रहने वाली एक महिला को अपने साथ ले गया था। तब से पड़ोसी उनसे रंजिश मानते हैं। अक्सर उनके घर के दरवाजे अभद्रता और घर में पत्थर आदि फेंकते हैं। तीन माह पहले उसने जसपुरा थाने में पड़ोसियों की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी थी।
विज्ञापन
इससे वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली चला गया था। मां की मौत की खबर पर वह वापस आया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी थी।
तभी परिजनों की मांग पर सीएमओ के आदेश पर एक डॉक्टर और बढ़ाते हुए पैनल में तीन डॉक्टर शामिल किए गए हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।