{"_id":"574890a54f1c1b2f2d692e8b","slug":"my-dusty-files-cdo-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी फाइलें देख सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी फाइलें देख सीडीओ खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी ने भूमि संरक्षण विभाग (मैदानी-प्रथम) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। काम के समय कर्मचारियों को गपशप में मशगूल देख फटकारा। फाइलों का रखरखाव सही न होने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन
सीडीओ राम कुमार सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। भूमि संरक्षण अधिकारी नदारद मिले। अंदर कर्मचारी हंसी-ठिठोली में मशगूल थे। सीडीओ ने उन्हें जमकर फटकारा। रजिस्टर के मुताबिक कर्मचारियों की हाजिरी ली। सर्विस बुक भी देखी।
विज्ञापन
नंद किशोर (लेखाकार) के हस्ताक्षर थे पर वह दफ्तर में नहीं मिले। बताया गया कि वह जेडीए कार्यालय में संबद्ध हैं। कुछ देर बाद भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश पाल आ गए। बताया कि वह खेत तालाब योजना के तहत बन रहे तालाब देखने गए थे। उन्होंने जानकारी दी कि 230 तालाबों में 72 तालाब तैयार हो गए।
विज्ञापन
44 पर अभी काम चल रहा है। शेष 114 पर भी शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। सीडीओ ने निर्देश दिए कि हर हाल में 15 जून से पहले तालाब खुदाई हो जाए। इस दौरान सीडीओ के स्टेनो अनूप रावत भी मौजूद रहे।