फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   My brother broke my mobile phone because I was chatting with a young man on Facebook

Banda News: फेसबुक पर युवक से चैट करने पर भाई ने तोड़ दिया था मोबाइल

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
My brother broke my mobile phone because I was chatting with a young man on Facebook
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।  - फोटो : संवाद
बांदा। पूर्व फौजी की पत्नी और उनकी युवा बेटी की खुदकुशी मामले में चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी किसी साइबर अपराधी के जाल में फंस गई थी। इसकी जानकारी होने पर भाई ने बहन को डांटा था और मोबाइल छीन लिया था। बहन का समर्थन करने पर मां को भी डांटा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने खुदकुशी की है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करीबी रिश्तेदारों के मुताबिक, करीब छह माह से रंजना फेसबुक पर यूके (यूनाइटेड किंगडम आफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नार्दन आयरलैंड) के बताने वाले किसी युवक से चैट कर रही थी। इसकी जानकारी चार माह पहले रंजना के भाई रोशन को हुई तो उसने बहन का मोबाइल तोड़ दिया था। बहन का पक्ष लेने पर मां को भी खरी-खोटी सुनाई थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि फोन पर चैट करने वाले युवक से जब रोशन ने खुद बात की तो युवक ने बताया कि वह रंजना को बहन मानता है। उस युवक की भाषा हरियाणा की लग रही थी। इसके बाद रोशन ने बहन को डांटते हुए फेसबुक पर चैट करने से मना किया था। इस बात पर मां वंदना भी रंजना का पक्ष लेकर रोशन से झगड़ रही थीं। बाद में रंजना ने नया मोबाइल ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मंगलवार को उसी युवक (कथित साइबर अपराधी) ने किसी दरोगा से रंजना के पास वीडियो काल कराई थी, जिसमें दारोगा ने युवक के गिरफ्तार होने की जानकारी देते हुए छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर रंजना ने चार हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए थे। इससे पहले करीब चार माह पहले भी युवक ने विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर रंजना से आठ हजार रुपये मंगवाए थे।
बताते हैं कि घटना की रात गुरुवार को रोशन ने रंजना को फेसबुक पर युवक से चैट करते देख लिया था। इस पर उसने गुस्से में बहन को थप्पड़ मारकर डांटते हुए सिम छीन लिया था। मां वंदना को भी डांटा था कि तुमने ही बिगाड़ रखा है। बताया जा रहा है कि इसी बात पर मां-बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है। रंजना स्नातक कर चुकी थी। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि इस तथ्य की भी जांच कराई जाएगी। उनका यह भी कहना है कि उनके संज्ञान में किसी साइबर अपराधी के चंगुल में फंसने की बात सामने नहीं आई है।
---
दो पत्नियों के निधन के बाद की थी पूर्व फौजी ने तीसरी शादी

पहली पत्नी से कोई संतान नहीं हुई, दूसरी पत्नी से है एक पुत्र व एक पत्नी
-दूसरी के निधन के बाद तीसरी से की थी शादी, उससे हैं एक पुत्र व एक पुत्री

-तीसरी पत्नी के नाम है चार बीघा जमीन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। पूर्व फौजी ननकाई प्रसाद ने वंदना से तीसरी शादी की थी। पहली और दूसरी पत्नी मौत हो गई थी। दूसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। तीसरी पत्नी से एक बेटी थी और एक बेटा है।

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी ननकाई प्रसाद मूलत: देहात कोतवाली के सैमरा गांव के रहने वाले हैं। करीब 20 साल से बिजलीखेड़ा में मकान बनवाकर रह रहे हैं। वह वर्ष 1990 में फौज से रिटायर्ड हुए थे। उसके बाद सिकंदराबाद में रेलवे में भी तैनात रहे। अब वहां से भी रिटायर्ड हैं।

ननकाई ने बताया वंदना उनकी तीसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी जारी गांव की थीं। 30 साल पहले उनका निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं है। इसके बाद मीरा देवी से दूसरी शादी की। मीरा के एक पुत्र पवन (25) और पुत्री ज्योति (शादीशुदा) हैं, वह दिल्ली में रहती है। पवन मुंबई में मशीन ऑपरेटिंग का काम करता है। वह अप्रैल से घर में है।
मीरा के निधन के बाद उन्होंने तीसरी शादी वंदना (बड़ोखर बुजुर्ग) से की थी। वंदना से एक पुत्र रोशन (22) व पुत्री रंजना थी। रंजना स्नातक कर चुकी थी। घर में रहती थी। वंदना के नाम चार बीघा जमीन भी है।

घटना वाली रात खाना खाकर सो गए थे। दूसरी पत्नी का बेटा पवन बरामदे में सो रहा था। वंदना और रंजना एक ही कमरे में सोती थीं। खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे चली गई थीं। उनका किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। बताया कि वंदना बीमार चल रही थीं। एक सप्ताह पहले प्राइवेट अस्पताल में दिखाकर लाए थे। रंजना की शादी के लिए वह लड़का भी देख रहे थे।

---
वंदना की भाभी बोली, घर की आर्थिक स्थिति सही न होने पर की थी पूर्व फौजी से शादी
वंदना के मायके से आईं बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी भाभी संतोष कुमारी ने बताया कि वंदना दो बहन और पांच भाई हैं। घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वंदना की शादी रिटायर्ड फौजी से की थी। कभी-कभी उनके घर आना जाना था। वंदना ने उनसे कभी कोई विवाद की बात नहीं बताई थी। इस वजह से खुदकुशी के कारण के बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

---

फोटो24- घर में रोती-बिलखतीं रिश्तेदार। संवाद

फोटो25- घर के दरवाजे पर खड़ी पुलिस और परिजन। संवाद

फोटो26- कमरे के बाहर खड़ा दूसरी पत्नी का बेटा पवन (पीली टीशर्ट) व जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed