{"_id":"65fb335b93b73a777b0136c7","slug":"more-than-50-percent-of-high-school-and-intermediate-copies-were-tested-banda-news-c-212-1-bnd1004-108388-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईस्कूल व इंटर की 50 फीसदी से ज्यादा काॅपियां जंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईस्कूल व इंटर की 50 फीसदी से ज्यादा काॅपियां जंची
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है, जबकि मूल्यांकन में पांच दिन बचे हैं। डीएवी और आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में बुधवार को करीब 27 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया। 217 परीक्षक अभी तक नहीं ड्यूटी पर पहुंचे हैं। डीआईओएस ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया।
आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में बुधवार को 8,952 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। यहां आवंटित 68,687 काॅपियों में अब तक 34,488 कापियां जांची जा चुकी हैं। जबकि 30.485 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी शेष है। यहां पांचवें दिन भी 276 में 67 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है।
करीब आधी से ज्यादा कॉपियां जांची जा चुकी हैं। उधर, डीएवी इंटर कालेज में बुधवार को हाईस्कूल की 18,171 कापियां जांची गईं। यहां 1,13,101 कापियां आवंटित हैं। अभी तक 56,938 काॅपियां जांची जा चुकी हैं। 44,039 अवशेष हैं। यहां 747 परीक्षकों में 150 अनुपस्थित रहे। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने दोपहर में आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज और डीएवी इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों को सख्त हिदायत दी। कहा कि मूल्यांकन के समय गेट के बाहर कोई परीक्षक नहीं जाएगा। उन्होंने गैर हाजिर परीक्षकों को दो दिन की मोहलत और दी है।