फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mom was folding her hands and uncle was beating her.

Banda News: मम्मी हाथ जोड़ रहीं थी और चच्चू उन्हें पीट रहे थे

Sat, 28 Oct 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mom was folding her hands and uncle was beating her.
बांदा। चच्चू ने मम्मी को मारा, छोड़ नहीं रहा था। मम्मी, हाथ जोड़ रही थीं, लेकिन चच्चू उन्हें सरिया ईंटा से मार रहे थे...। पोस्टमार्टम हाउस पर जब पांच साल के मासूम ने यह बात कही तो पिता फफक पड़ा। ससुराली और मायके पक्ष के बीच इस दौरान खूब नोकझोंक हुई। महिला की मां और बहने ससुरालियों को कोसती रहीं।
विज्ञापन




पैलानी थाना क्षेत्र महिला को उसके बेटे के सामने उसके सगे देवर ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। धूल झोंकने के लिए हत्या को सुसाइड बनाकर शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन यह सब महिला का पांच साल का मासूम देख रहा था। महिला ने वारदात के बीच मौका पाकर अपने पति को देवर की हरकतों की जानकारी तो दे दी, लेकिन कमरा बंद करने के बाद भी खुद को सुरक्षित नहीं कर पाई।
विज्ञापन


उसके बेटे ने घर पहुंचने पर पिता और नाना को सारी बात बता दी। वह घटना से इतना सहम गया था कि पोस्टमार्टम हाउस में भी उसकी जुबान पर बार-बार चच्चू की हरकत की बात ही निकल रही थी। बच्चे की इस हालत से नाराज मायके पक्ष वालों की ससुरालियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नौबत मारपीट तक पहुंच जाती, लेकिन मौके पर मौजूद खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने कई बार स्थिति को संभाला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंचनामा भरा गया और फिर पीड़ित पक्ष शांत हुआ।

देवर के साथ भी पत्नी बनकर रहेगी तुम्हारी बेटी



बांदा। दहेज के दो लाख रुपये दो, नहीं तो तुम्हारी बेटी को देवर के साथ भी पत्नी की तरह रहना होगा। मृतका के पिता ने ससुर पर यह आरोप लगाया है।



मायका और ससुराल दोनों पक्ष किसान परिवार है। मृतका का मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता के पास 25 बीघा जमीन है।पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने बेटी की शादी 27 अप्रैल 2015 में की थी। शादी के दो साल बाद से ही उसका आरोपी देवर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था।

इसकी शिकायत बेटी के ससुर से की, लेकिन वह हंसकर टाल देता था। आरोप है कि ससुर ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की थी, न देने पर बेटी को देवर के साथ पत्नी बनकर रहने की धमकी दी थी। इससे आरोपी देवर और ज्यादा स्वतंत्र हो गया। उसकी हरकत के बारे में रिश्तेदारों को भी बताया।






15 दिन पहले बटवारा कर आरोपी को किया था अलग

बांदा। मृतका के पति ने बताया कि उसके पिता के पास 40 बीघा जमीन है। तीन भाई हैं। वह दूसरे नंबर का है। तीनों भाइयों को पिता ने छह-छह बीघा जमीन और एक-एक मकान दिया है। आरोपी भाई उसके साथ रहता था, लेकिन उसकी हरकतों से आजिज होकर 15 दिन पहले घर का बंटवारा किया गया था। आरोपी को अलग मकान, 10 हजार रुपये नकद, आठ क्विटंल गेहूं दिया गया था। लेकिन आरोपी जब भी उसकी पत्नी अकेले होती वह घर में घुस आता था। उसके साथ छेड़खानी करता था।आरोपी की शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed