फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MLAs connected with online process, sent proposals worth Rs 5.50 crore

Banda News: ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़े विधायक, 5.50 करोड़ रुपये के भेजे प्रस्ताव

Mon, 02 Sep 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
MLAs connected with online process, sent proposals worth Rs 5.50 crore
बांदा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधायक निधि की पहली किस्त ढाई-ढाई करोड़ रुपये की अगस्त माह में जारी हो गई है। विधायकों ने ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ते हुए 5.50 करोड़ के प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन

विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए शासन द्वारा दो किस्तों में पांच करोड़ रुपये की धनराशि दी जाती है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहली किस्त अगस्त माह में जारी हुई। इसकी वजह विभाग लोक सभा चुनाव बता रहा है। विभाग का कहना है कि इस बार विधायकों से ऑनलाइन प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिला परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रवीणानंद का कहना है कि इसके लिए उनके प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। आईडी व पासवर्ड भी दिया गया है। बताया कि विधायक अब ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ने लगे हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के दो करोड़, नरैनी विधायक ओममणि के डेढ़ व बबेरू विधायक विशम्भर सिंह यादव व तिंदवारी विधायक/राज्यमंत्री रामकेश निषाद सहित 5.50 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रस्तावों पर टेंडर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed