फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mega for the final selection of 23 participants

मेगा फाइनल के लिए 23 प्रतिभागियों का चयन

Tue, 02 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 02 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mega for the final selection of 23 participants
कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (केसीएनआईटी) में आयोजित बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान ‘संस्कृति’ के सेमीफाइनल में प्रतिभागियों ने कामयाबी हासिल कर मेगा फाइनल में प्रवेश किया। डांस में मेगा फाइनल के लिए 11 और गायन में 12 कलाकारों का चयन हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार को कालेज परिसर में इंस्टीट्यूट चेयरमैन अरुण कुमार निगम व निदेशक डा. आशीष आर पानत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह की शुरुआत कराई। झांसी, उरई, पन्ना, महोबा, चित्रकूट, ललितपुर जिले के प्रतिभागी शामिल हुए। डांस जूनियर वर्ग में 11 व सीनियर वर्ग में 13 कलाकारों ने हिपहाप, बालीवुड, क्लासिकल, कंटेंपरी स्टाइल में रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। गायन जूनियर वर्ग में छह व सीनियर वर्ग में 19 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इंस्ट्टीयूट डायरेक्टर ने मेगा फाइनल के लिए चयनित प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। इनमें डांस जूनियर वर्ग में श्रेया गुप्ता, आकृति गुप्ता, आर्या गुप्ता, पलक सिंह, श्रेया, रानू गुप्ता और सीनियर में राबिन सिंह, अनुष्का सिंह, मैडमैनिक्स, अधिराज सिंह, अनिल सिंह। गायन जूनियर में अंजलि वर्मा, शिवानी वर्मा, श्लोक राज ओमर, रितिका अवस्थी, अर्षित पालीवाल और सीनियर वर्ग में रजत दुबे, रिचा शुक्ला, वैशाली गुप्ता, शिवम पांडेय, संध्या मिश्रा, अंजलि यादव, आशीष तिवारी चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायकों में लखनऊ से आए आकाश कुमार व अजय ने डांस और कविता निगम (इलाहाबाद) व पंकज रावत (बांदा) ने गायन में कलाकारों की परख की। प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने बताया कि चयनित प्रतिभागी सात फरवरी को मेगा फाइनल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed