फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married by posing as a fake inspector, then expelled for dowry

Banda News: फर्जी दरोगा बनकर की शादी, फिर दहेज के लिए निकाला

Sat, 27 Dec 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Married by posing as a fake inspector, then expelled for dowry
पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

बांदा। फर्जी दरोगा बनकर शादी में मिले दहेज के बाद भी अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजन ने महिला के साथ मारपीट की। अतिरिक्त दहेज मिलता न देख ससुरालीजन ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुटा निवासी कंचन सिंह की शादी कानपुर के सजेती थानांतर्गत ग्राम डोहरु निवासी अनूप सिंह के साथ बीते 26 फरवरी 2020 को हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी में सास, ससुर तथा लड़के पक्ष के सभी लोगों ने वर अनूप सिंह को उप्र पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत होने की बात कही। दहेज के तौर पर चार पहिया गाड़ी समेत 21 लाख रुपये नगद व जेवरात व अन्य सामान लिया। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज मिलने की बात कह उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान पीड़िता को फर्जी एसआई होने की जानकारी मिली। जिसपर ससुरालीजन से शादी में धोखाधड़ी करने की बात कहने पर पति अनूप, ससुर ओमप्रकाश, सास माया सिंह, नंद गुड़िया, नंदोई आदित्य सिंह व नंद खुशबू सिंह देवर अम्बरीश, सिंह ने एकराय हो गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता मायके को सूचना दे बुलाया। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed