{"_id":"6277fcc0cbbad875cf5ce07b","slug":"many-officers-including-commissioner-and-dm-summoned-in-the-commission-banda-news-knp69565450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर व डीएम समेत कई अधिकारी आयोग में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर व डीएम समेत कई अधिकारी आयोग में तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आरटीआई में मांगी गई सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर सहित बांदा के डीएम व कई अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर 10 मई को लखनऊ तलब किया है।
आरटीआई कार्यकर्ता और बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कई विभागों से विभिन्न सूचनाएं जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी थीं। लेकिन समय से यह नहीं दी गईं। अधिकारियों ने अधिनियम की अनदेखी की। इस पर प्रमोद ने राज्य सूचना आयोग में शिकायत की। आयोग ने एक प्रकरण में चित्रकूटधाम कमिश्नर और दो मामलों में बांदा डीएम तथा एक मामले में बांदा एसपी को नोटिस जारी किया है।
इनके अलावा बीएसए, सीएमओ, बीडीओ कमासिन व बीईओ कमासिन को भी नोटिस जारी किया है। इन सभी को 10 मई को प्रात: 11 बजे राज्य सूचना आयोग लखनऊ में तलब किया गया है। (संवाद)