फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man accused of cheating on girlfriend climbs railway bridge; two-hour drama ensues.

Banda News: प्रेमिका को धोखा देने का आरोपी रेलवे पुल पर चढ़ा, दो घंटे ड्रामा

Fri, 11 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man accused of cheating on girlfriend climbs railway bridge; two-hour drama ensues.
फोटो-11- रेलवे पुल के ऊपर चढ़कर बैठा विकास शर्मा। संवाद
फोटो-11- रेलवे पुल के ऊपर चढ़कर बैठा विकास शर्मा। संवाद
विज्ञापन

फोटो-12- मौके पर मौजूद पुलिस बल व अन्य लोग। संवाद
- पीड़ित युवती को मौके पर बुलाने व शादी कराने की रखी मांग
- प्रेमिका के आने के बाद नीचे उतारा, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने, धमकी देने और प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल करने का आरोपी युवक बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे पुल पर चढ़ गया। यह ड्रामा दो घंटे तक केन नदी पर बने भूरागढ़ रेलवे पुल पर हुआ। युवक ने प्रेमिका को बुलाने, शादी कराने की मांग रखी। पुलिस ने युवती को बुलाकर उसे नीचे बुलाया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बांदा-महोबा रोड पर केन नदी पर बने रेलवे पुल पर सुबह छह बजे एक युवक चढ़ गया और हंगामा करने लगा। लोगों ने उसे पुल के ऊपर चढ़ा देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में भूरागढ़ चौकी व कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक से बातचीत का प्रयास किया। युवक ने मांगे पूरी न होने पर नदी में कूदने की धमकी दी। यह देख पुलिस ने तुरंत नदी के किनारों पर सबसे पहले गोताखाेरों की टीम को तैनात किया और युवक से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन

युवक ने कहा कि उसकी प्रेमिका को बुलाया जाए और उससे शादी कराई जाए। दो घंटे तक चली मान-मनाैव्वल के बाद जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाया तो युवक नीचे आने के लिए राजी हो गया। युवक के नीचे आते ही उसकी पहचान शहर के चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा के रूप में की गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि युवक के खिलाफ कोतवाली में युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, धमकी देने, अश्लील सामग्री वायरल करने और एससी-एसटी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विकास वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साथ-साथ रील बनाते थे आरोपी व पीड़ित युवती
पुलिस के अनुसार युवती और विकास दोनों साथ ही काम करते हैं। दोनों लोग यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर साथ-साथ वीडियो व रील बनाते थे। इसी युवती ने विकास पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को विकास, इसी युवती को मौके पर बुलाने व शादी कराने की मांग को लेकर पुल पर चढ़कर हंगामा करता नजर आया।

---
युवक की हरकत देख पुल पर लगी भीड़
केन नदी पर रेलवे पुल बना हुआ है। सुबह छह बजे जब युवक पुल पर लगे लोहे के पिलर के ऊपर जाकर बैठा तो लोग दंग रह गए। नीचे केन नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। युवक की ऐसी हरकत देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को खबर मिली। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस को सबसे पहले पुल के नीचे नदी पर सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस ने नाव संचालकों व गोताखोरों को बुलाकर पुल के नीचे तैनात रहने को कहा। इसके बाद युवक को बातचीत कर नीचे उतारने का प्रयास शुरू हुआ। मौके पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी, कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक व अन्य पुलिस मौजूद रहा।

फोटो-11- रेलवे पुल के ऊपर चढ़कर बैठा विकास शर्मा। संवाद

फोटो-11- रेलवे पुल के ऊपर चढ़कर बैठा विकास शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed