फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Loader hits motorcyclist; one dead.

Banda News: बाइक सवार को लोडर ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Loader hits motorcyclist; one dead.
बांदा। बहन की ससुराल से अपने गांव जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आए लोडर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के सुखाय का पुरवा मरका डाड तुर्रा निवासी भय्यन वर्मा ने बताया कि उसका भतीजा केशू वर्मा (22) पड़ोसी की बाइक लेकर अपनी बहन रज्जी की ससुराल बदौसा गया था। वहां से वह शनिवार की शाम करीब सात बजे वापस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में उसने फल भी खरीदे। बदौसा कस्बे में राहुल ढाबे के पास सामने से आए लोडर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया।

ग्रामीणों व परिजन ने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां देर रात उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह तीन भाइयों में छोटा था। पूना में रहकर मजदूरी करता था। चार दिन पहले अपने गांव आया था। घर में मां मुन्नी देवी है।
विज्ञापन

बदौसा थाना इंस्पेक्टर राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि लोडर की टक्कर से हादसा हुआ है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed