फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Liege from district judge's intervention

जिला जज के हस्तक्षेप से तेवर ढीले

Sat, 19 Jan 2019 12:14 AM IST
gaurav gaurav बांदा
बांदा Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 19 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Liege from district judge's intervention
अधिवक्ताओं को संबोधित करते जिला जज आरएस यादव। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में शहर कोतवाल के तबादले की मांग पर अड़े और पिछले करीब एक पखवारे से हड़ताल और आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं के तेवर ढीले हो गए। शुक्रवार को डीआईजी और एसपी के घेराव की घोषणा और शनिवार से क्रमिक अनशन तथा न्यायिक कार्य न करके हड़ताल पर रहने की घोषणा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के आंदोलन में यह मोड़ जनपद न्यायाधीश के हस्तक्षेप पर आया है। जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को उचित कार्रवाई भरोसा दिलाया है।पिछले माह शहर कोतवाली में अधिवक्ता प्रशांत सिंह के साथ कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने कथित बदसलूकी की थी। इसी के बाद अधिवक्ता भड़क उठे। बाद में जिला अधिवक्ता संघ ने भी कोतवाल के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


हालांकि इस बीच पूर्व डीआईजी मनोज तिवारी के कैंप कार्यालय में कोतवाल द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने लिखित रूप से कहा था कि अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उनका गुस्सा शांत हो गया है। इस प्रकरण का यहीं पटाक्षेप कर दिया जाए, लेकिन इसके बाद अधिवक्ता संघ की बैठक में आरपार की लड़ाई का फैसला ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में निर्णय लिया गया था कि शुक्रवार को अधिवक्ता डीआईजी और एसपी का घेराव करेंगे। शनिवार से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। साथ ही हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार को सुबह सर्किट हाउस में जिला जज राधेश्याम यादव, जिलाधिकारी हीरा लाल और पुलिस अधीक्षक गणेश साहा तथा अधिवक्ता संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ बातचीत हुई। जिला जज ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह न्यायपूर्ण कार्रवाई करवाएंगे।

जिला जज ने अधिवक्ताओं से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया। बाद में जिला अधिवक्ता संघ सभागार में अधिवक्ता संघ की बैठक में भी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता हड़ताल खत्म कर न्यायिक कार्य करें। उन्होंने कहा कि बार और बेंच का मुखिया होने के नाते इस मामले में अब उनकी जिम्मेदारी है। संघ महासचिव श्याम सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं ने जिला जज को पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया।

संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि सोमवार से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने की। रामस्वरूप सिंह, आनंद सिन्हा, जागेश्वर यादव, उमाकांत शर्मा, ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे। 

अतर्रा में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
अतर्रा। बबेरू में अधिवक्ता संघ द्वारा तहसीलदार के विरुद्ध की जा रही हड़ताल के समर्थन में यहां के अधिवक्ताओं ने भी शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। अतर्रा बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया।


अध्यक्ष ने कहा कि बबेरू के अधिवक्ताओं का पूरा समर्थन किया जाएगा। वहां के तहसीलदार का शीघ्र तबादला किया जाए। महासचिव मनोज द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, शिवशंकर मिश्रा, चंद्रभान त्रिपाठी, भोला द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, रामकिशोर तिवारी, श्यामबाबू गुप्ता, रामनरेश गर्ग, सूरज वाजपेयी, अतुल दीक्षित, विनय मिश्रा, राजकुमार पाठक, राजेंद्र यादव, अवनीश तिवारी, सुशील गुप्ता, अनपत सैनी, राजेंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed