फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   License rifle fired, farmer jaw blown

लाइसेंसी राइफल से चली गोली, किसान का जबड़ा उड़ा

Sat, 08 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
License rifle fired, farmer jaw blown
नरैनी। लाइसेंसी राइफल से अचानक चल गई गोली से लाइसेंसधारक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दाहिनी ओर का जबड़ा उड़ गया। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने राइफल अपने कब्जे में ले ली है। परिजन और पुलिस दोनों ने ही अचानक फायर होना बताया हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव निवासी सलीम खां (52) पुत्र खैराती मुख्य रूप से काश्तकार हैं। उनके पास 315 बोर लाइसेंसीछ राइफल भी है। उसके छोटे भाई मुनीर के मुताबिक शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सलीम अपनी राइफल की टूटी बट दुरुस्त कराने के लिए बाइक पर बांदा शहर आ रहे थे। नरैनी में नहर पुल के पास वह किसी काम से रुक गए।
विज्ञापन

बाइक खड़ी कर सीट पर बैठी अवस्था में राइफल पैरों के सहारे टिका ली। तभी अचानक फायर हो गया। राइफल की गोली चेहरे का दाहिना हिस्सा तोड़ती हुई कान के पास से पार निकल गई। सलीम लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े। परिजन उसे तत्काल बांदा मुख्यालय मेडिकल कालेज लाए। यहां से फौरन ही कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी गीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण और जांच की गई है। अचानक फायर होने की घटना है। लाइसेंसी राइफल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कानपुर में सलीम का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed