{"_id":"5fe8c8cb8ebc3e3c4e0f9c2f","slug":"leaf-of-one-lakh-cleared-graph-of-75-thousand-voters-increased-banda-news-knp602368693","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का पत्ता साफ, 75 हजार मतदाताओं का बढ़ा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का पत्ता साफ, 75 हजार मतदाताओं का बढ़ा ग्राफ
विज्ञापन
बांदा। नए साल में गांवों की नई सरकार चुनने के लिए जिले में 75 हजार से ज्यादा नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें ज्यादातर युवा हैं। दूसरी तरफ एक लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। पंचायत एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें नए मतदाताओं के साथ अब कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 11 हजार 316 हो गई है, जो 2015 में हुए त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनावों की तुलना में 75 हजार 374 मतदाता ज्यादा हैं।
त्रिस्तरीय पंचायती विभाग ने जिले के आठों ब्लाकों की अनंतिम मतदाता सूची का रविवार को जारी की है। इसमें परिवर्धन, संशोधन और अपमार्जन आदि प्रक्रियाओं के बाद 75 हजार 374 मतदाता बताए गए हैं, जबकि वर्ष 2015 में मतदाताओं की संख्या 11,35,942 थी।
सबसे ज्यादा 14,218 मतदाता नरैनी ब्लाक में बढ़े हैं। बबेरू में 11,216 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। साथ ही 1,00,964 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा 18,425 नाम नरैनी ब्लाक से हटे हैं। तिंदवारी में 14,796, महुआ में 14,443, बड़ोखर में 13,315, बबेरू में 12,375, बिसंडा में 10,675, कमासिन में 9737 और जसपुरा में 7198 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में बढ़े व कुल मतदाता
ब्लाक मतदान केंद्र बढ़े मतदाता कुल मतदाता
नरैनी 179 14,218 2,05,542
बड़ोखर खुर्द 124 9,377 1,53,060
तिंदवारी 126 6,817 1,42,223
महुआ 124 9,262 1,70,917
जसपुरा 80 6,876 90,252
कमासिन 110 9,393 1,34,681
बबेरू 128 11,216 1,69,035
बिसंडा 106 8,215 1,45,608
योग 977 75,374 12,11,316
निरीक्षण को आज से उपलब्ध रहेंगी मतदाता सूची
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020 की ड्राफ्ट मतदाता सूची का रविवार को अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक मतदाता सूची निरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों में उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित दावा व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम संतोष बहादुर ने बताया कि यदि नामावली में किसी नाम के शामिल करने, संशोधन या काटने से संबंधित कोई दावा हो तो वह 3 जनवरी तक मतदान केंद्रों में प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदान केंद्रों में बीएलओ मौजूद रहेंगे। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 4 जनवरी से 11 जनवरी तक होगा। अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।
जिले के ब्लाकों में ग्राम पंचायतों व मतदेय स्थलों की संख्या
ग्राम पंचायत : नरैनी- 83, बड़ोखर खुर्द- 58, तिंदवारी- 56, महुआ- 76, जसपुरा- 32, कमासिन- 55, बबेरू- 61, बिसंडा- 49। मतदेय स्थल : नरैनी- 362, बड़ोखर- 260, तिंदवारी- 264, महुआ- 280, जसपुरा- 169, कमासिन- 229, बबेरू- 289 व बिसंडा- 243।
470 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे प्रधान
बांदा। नए वर्ष में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 470 ग्राम प्रधान, 624 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और 30 जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) का चुनाव होगा।
पिछले वर्ष 2015 के चुनाव की तुलना में नए परिसीमन में मात्र एक ग्राम पंचायत की कमी हुई है। पिछली बार 471 प्रधान चुने गए थे। अबकी लड़ाका पुरवा ग्राम पंचायत को परिसीमन से हटा दिया गया है। यह सदर तहसील (बड़ोखर ब्लाक) में दर्ज थी।