{"_id":"66d4b10c4661544ab80cb700","slug":"lawyer-murdered-with-a-stick-and-an-axe-for-three-feet-of-land-banda-news-c-212-1-sknp1006-115063-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन फीट जमीन के लिए छोटे भाई ने की वकील की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन फीट जमीन के लिए छोटे भाई ने की वकील की हत्या
विज्ञापन
बांदा। महज तीन फीट जमीन के लिए छोटे भाई और उसके परिवार ने वकील की लाठी और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बचाने आई भाभी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी और उसका परिवार फरार है।
कमासिन थाना क्षेत्र के कोर्रा बुजुर्ग गांव निवासी अधिवक्ता शिवलोचन वर्मा (70) रविवार को सुबह शौच के लिए घर से करीब 50 मीटर दूर खेत पर जा रहे थे। उनके खेत के पास छोटे भाई का मकान है। मकान में भर रहे बारिश के पानी को रोकने के लिए छोटा भाई तीरथ तकरीबन तीन फीट जमीन पर मेड़ बना रहा था। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पर मेड़ बनाने से मना किया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर तीरथ के परिवार ने उन्हें घेर लिया। लाठी और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़ी पत्नी सतरूपा (65) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों को पहले कमासिन सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में शिवलोचन ने दम तोड़ दिया। सतरूपा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ-पैर टूट गए हैं।
विज्ञापन
बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि उनके पिता और चाचा के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। चाचा उनकी तीन फीट जमीन पर मेड़बंदी कर रहे थे। इसको लेकर पांच साल पहले भी मारपीट हो चुकी है। पिता ने चाचा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुष्पेंद्र की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसकी पत्नी, दो पुत्र, बेटी व बहू के खिलाफ थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष कमासिन राजेश मौर्य ने बताया किआरोपी तीरथ समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।