{"_id":"6161d5328ebc3e0c3f5dedeb","slug":"knife-stabbed-in-the-stomach-of-a-teenager-returning-home-on-a-bike-banda-news-knp657340085","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर घर लौट रहे किशोर के पेट में चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर घर लौट रहे किशोर के पेट में चाकू घोंपा
विज्ञापन
बांदा। घर लौट रहे किशोर को तीन लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। पेट में चाकू घोंप दिया। उसकी हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने दबोचने की कोशिश की तो हमलावर हवाई फायरिंग कर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के खुटला निवासी उबैद खां का पुत्र जुनैद (17) शनिवार को किसी काम से जेएन डिग्री कालेज गया था। शाम को बाइक पर घर लौटते समय कालेज के नजदीक ही तीन लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या तीन बताई गई है।
झगड़े के दौरान किसी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जुनैद लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। राहगीरों की नजर पड़ी और हमलावरों को ललकारा। लेकिन आरोपी तमंचे से हवाई फायर कर एक ही बाइक में भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। हालांकि वह रंजिश के बारे में नहीं बता सका। पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।