फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kisaan ki maut

कर्ज से परेशान युवा किसान ने जान दी

Tue, 08 Sep 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
kisaan ki maut
कर्ज से परेशान युवा किसान ने जान दी
विज्ञापन

बांदा। मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में किसान रामनारायण (38) पुत्र रामकृपाल ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। भाई विद्या सागर ने बताया कि रामनारायण पर बैंक और प्राइवेट लगभग पांच लाख कर्ज था। इलाहाबाद बैंक शाखा बबेरू से चार साल पूर्व ढाई लाख रुपये केसीसी कर्ज लिया था। अब बढ़कर यह करीब चार लाख हो गया। इसी वर्ष खेत में ट्यूबवेल के लिए भी प्राइवेट दो लाख कर्ज लिया था। इसकी अदायगी का भी तनाव था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। मृतक अविवाहित था। उसके नाम 24 बीघा जमीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के जनगामऊ गांव में बृजेंद्र वर्मा (25) पुत्र बरदानी ने मंगलवार दोपहर घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed