फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kharif fertilizer stock is over, work is being done with advance Rabi fertilizer

Banda News: खरीफ की खाद का स्टॉक खत्म, रबी की एडवांस खाद से चला रहे काम

Thu, 29 Aug 2024 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kharif fertilizer stock is over, work is being done with advance Rabi fertilizer
बांदा। जिले में खरीफ का डीएपी और यूरिया खाद का सामान्य स्टाॅक खत्म हो गया है। सहकारी समितियों की मांग पर अब पीसीएफ रबी के लिए एडवांस रखी प्री-पोजीसनिंग की खाद भेज रहा है।
विज्ञापन




धान की रोपाई अंतिम चरण में है, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जिले में खरीफ सीजन के लिए एक अप्रैल से अगस्त तक का दानेदार डीएपी का सामान्य लक्ष्य 3,937 मीट्रिक टन था। विभाग का कहना है कि जिले को 3,362 मीट्रिक टन डीएपी मिली। इसमें 3,317 मीट्रिक टन पहले ही सहकारी समितियों को भेजी जा चुकी है। इमरजेंसी के लिए रखी 45 मीट्रिक टन डीएपी मंगलवार को बिसंडा व अतर्रा भेज दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिन सहकारी समितियों में डीएपी की मांग की गई, वहां रबी के लिए एडवांस रखी प्री-पोजिसनिंग की 190 मीट्रिक टन पीसीएफ से लेकर भेजी जा रही है। इसी प्रकार जिले में खरीफ के लिए पहली अप्रैल से अगस्त तक का दानेदार यूरिया का लक्ष्य 3,232 मीट्रिक टन था। इसमें से 2,947 मीट्रिक टन यूरिया मिली। इसमें 2,748 मीट्रिक टन यूरिया पहले ही समितियों को भेजी जा चुकी है। यूरिया की मांग बढ़ने से विभाग सामान्य लक्ष्य की शेष बची 199 व प्री-पोजीसनिंग की 785 मीट्रिक टन यूरिया सहकारी समितियों में भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में रबी सीजन में डीएपी व यूरिया का संकट हो सकता है। बताते है कि शासन ने जिले को डीएपी व यूरिया देने से इन्कार कर दिया है। मंडल को महज 2600 मीट्रिक टन एनपीएस की एक रैक भेजी जा रही है। इसमें जनपद को 800 मीट्रिक टन एनपीएस मिलेगी।












शासन के आदेश हैं कि जरूरत पड़ने पर प्री-पोजिसनिंग से 30 फीसदी डीएपी व यूरिया ली जा सकती है। जिले में खाद का संकट नहीं है। किसान रबी के लिए अभी से खाद खरीद रहा है। -राजेश कुमार, सहायक आयुक्त/ निबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed