फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Keep good technician, get 500 tests done daily

अच्छे टेक्नीशियन रखें, 500 टेस्ट रोज कराएं

Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Keep good technician, get 500 tests done daily
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में बनाए गए बॉयो सेफ्टी लैब लेवल-2 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लैब में अच्छे टेक्नीशियन रखे जाएं।
विज्ञापन

तीनों शिफ्टों में कम से कम 500 टेस्ट कराने के प्रयास हों, जिससे मंडल के चारों जिलों को इसका लाभ मिल सके। डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोजाना बैठक करें। टेस्टिंग का काम पारदर्शी तरीके से हो।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरे मंडल में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि माइक्रो बॉयलोजी विभाग में इस लैब का संचालन सह आचार्य डॉ. संजय शर्मा, ट्यूटर डॉ. नमन कागारी की देखरेख में किया जा रहा है। लैब में आरटीपीसीआर के जरिये एक बार में 96 सैंपल की जांच की जा सकती है। तीन शिफ्टों में प्रतिदिन 288 जांचें हो सकती हैं। पूल जांच भी उपलब्ध है।

इसमें एक बार में 5 नमूनों की जांच हो सकती है। उन्होंने कहा कि लैब की जांच क्षमता और बढ़ाई जा सकती है। लैब संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ है। उद्घाटन अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीके शर्मा, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव सहित मेडिकल कालेज के डाक्टर, छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed