फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kaushaambee se churaee gaee baik sang dabocha

कौशांबी से चुराई गई बाइक संग दबोचा

Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
kaushaambee se churaee gaee baik sang dabocha
अतर्रा। बिसंडा पुलिस ने कौशांबी से चुराई गई बाइक संग एक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य तीन लोगों को चार तमंचों संग पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बिसंडी गांव के पास शुक्रवार को चेकिंग के दौरान बाइक पर जा रहे राजा सिंह पुत्र शिवकरण सिंह (बिसंडी) को अपाचे बाइक के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

उसके पास बरामद बाइक मंझनपुर (कौशांबी) से 25 जून को चुराई गई थी। बाइक में कार की नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाने के एसआई अखिलेंद्र प्रताप ने पुनाहुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास रमेश पुत्र रणविजय सिंह व हल्के सिंह पुत्र फूल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास अलग-अलग 315 बोर तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसआई हरिचंद्र शर्मा ने गश्त के दौरान शिव गांव में शराब ठेका के पास देशराज उर्फ यशवंत इंद्रदेव पटेल पुत्र चंद्रभूषण (मिलाथू) को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के टॉप-5 अपराधी जयकरण विश्वकर्मा पुत्र रामहेत (भदयां, पियार) को 12 बोर तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed