फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kanha Gaushala will be built in the city with an expenditure of Rs. 1.67 crore

Banda News: शहर में 1.67 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला

Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kanha Gaushala will be built in the city with an expenditure of Rs. 1.67 crore
नगर पालिका की हटेटी पुरवा में संचालित अस्थायी गोशाला। - फोटो : ढहाई गई कोठरी व पेड़
बांदा। नगर पालिका शहर में बेसहारा घूम रहे पशुओं के संरक्षण के लिए कान्हा गोशाला बनवाएगी। इसके लिए हटेटी पुरवा में करीब साढ़े छह बीघा जमीन चिह्नित की गई है। गोशाला में करीब छह सौ पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। करीब 1.67 करोड़ रुपये से इसमें चहारदीवारी, चरही, कक्ष आदि बनाए जाएंगे। शासन ने गोशाला के लिए धनराशि का भी आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब दस हजार अन्ना मवेशी भ्रमण करते हैं। बाजार या दफ्तरों सहित अस्पताल आदि जाने वाले लोगों के लिए यह अक्सर हादसे की वजह बनते हैं। खासकर महिलाएं व बच्चे इनके हमले के शिकार होते हैं। शासन की प्राथमिकता में है कि कोई भी मवेशी बेसहारा न घूमे। नगर पालिका के पास अभी एक अस्थायी गोशाला ही है। इसमें 80 पशुओं को संरक्षित किया जा रहा है। ज्यादा जगह व सुविधाएं न होने के कारण पालिका कर्मी मजबूरी में शहर में घूमने वाले पशुओं को यहां नहीं रख सकते। शासन ने अतर्रा, तिंदवारी, मटौंध में कान्हा गोशाला बनवाई हैं, पर नगर क्षेत्र में इसका इंतजार था। अब नगर पालिका बांदा के लिए भी कान्हा गोशाला की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

हटेटी पुरवा में पालिका के अस्थायी गोशाला के बगल ही करीब साढ़े छह बीघा जमीन में कान्हा गोशाला बनाने की तैयारी है। इसके निर्माण में पालिका एक करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये खर्च करेगी। शासन ने यह बजट आवंटित कर दिया है। नगर पालिका ने जमीन चिहिन्त कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कान्हा गोशाला में साढ़े छह बीघे में चारदीवारी, चारागाह, भूसा रखने के कक्ष, चौकीदार व केयरटेकर कक्ष, 20-20 मीटर लंबे चार टिनशेड बनेंगे। सबमिर्सबल पंप लगेगा, ताकि पशुओं को हमेशा साफ-स्वच्छ पानी मिल सके। इस गोशाला में करीब 600 मवेशियों की रखने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका खुद करेगी संचालन
नगर पालिका कान्हा गोशाला का संचालन किसी स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से न कराकर खुद करेगी। चेयरमैन मालती बासु गुप्ता ने बताया कि संस्थाएं गोशालाओं में लापरवाही करती हैं। कान्हा गोशाला को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा,ताकि इससे अच्छी आर्थिक आय भी हो सके।

वर्जन-
-कान्हा गोशाला मिलने से शहर के बेसहारा मवेशियों का संरक्षण हो सकेगा। शासन ने बजट दे दिया है। छह माह के अंदर गोशाला बनकर तैयार हो जाएगी। -नीलम चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed