फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kallu's eyes stoned after seeing the bodies of his wife and children

पत्नी और बच्चों के शव देख पथरा गईं कल्लू की आंखें

Sun, 27 Dec 2020 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kallu's eyes stoned after seeing the bodies of his wife and children
मरका (बांदा)। जयपुर (राजस्थान) में संगमरमर के पत्थर लगाने वाला प्रवासी मजदूर कल्लू यादव पूरा परिवार आग की भेंट चढ़ जाने के बाद खुद भी पथरा गया है। 12 वर्ष से हर सुख-दुख में साथ दे रही पत्नी संगीता और तीन चहेते बच्चों को अचानक खो देने वाला कल्लू शनिवार देर रात जयपुर से गांव पहुंच गया। उसके आने के बाद ही रात में बांदा मेडिकल कालेज में चारों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। अंतिम संस्कार मुख्यालय में ही मुक्तिधाम में किया गया।
विज्ञापन

कल्लू की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व संगीता से हुई थी। वह करीब दस साल से जयपुर में प्रवासी मजदूर था। वहां संगमरमर के पत्थर लगाता था। समय-समय पर गांव आकर बच्चों को दुलारता था, लेकिन आमदनी इतनी नहीं थी कि परिवार की परवरिश से पैसा बचाकर पक्का मकान बना सके।
विज्ञापन

तीन बीघा अनउपजाऊ जमीन में कुछ खास फसल नहीं हो पाती। तंगहाली में जीवन गुजारने के बाद भी उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। पत्नी संगीता गांव में खेतिहर मजदूर के रूप में काम करके कुछ कमाकर पति को सहारा दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन रविवार को भी घटनास्थल दुबेन पुरवा में शोक का माहौल रहा। जले मकान की राख और मलवा देखने वाले लोग आते-जाते रहे। कल्लू सहित अन्य खानदानी दोपहर तक बांदा में ही अंतिम संस्कार में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed