फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   jila panchyat sadasya bani jedtani

जिला पंचायत सदस्य बनीं जेठानी-देवरानी

Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
jila panchyat sadasya bani jedtani
नरैनी (बांदा)। वार्ड-24 जमवारा से देवरानी सुमनलता पटेल और वार्ड-25 गुढ़ा से राजकुमारी ने सादगी के साथ चुनाव लड़ा और धुरंधरों को मात देकर जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी हथिया ली। एक ही परिवार के दो सदस्य निर्वाचित होने से उनका राजनीतिक कद बढ़ गया। दोनों ने चुनाव में ज्यादा खर्च भी नहीं किया। यह सब संभव हो पाया शिक्षक यशवंत पटेल की नेकियों से। यशवंत नवनिर्वाचित सदस्य सुमनलता के पति और राजकुमारी के देवर हैं।
विज्ञापन

शिक्षक यशवंत पटेल ने बताया कि वह वर्ष 2007 से प्रत्येक वर्ष एक गरीब परिवार की लड़की की शादी कराते हैं। सभी वैवाहिक कार्यक्रम आधुनिक संसाधनों से हटकर पूरी तरह प्राकृतिक कराते हैं। हरेक वर-वधु के हाथों पीपल, बरगद के पौधों का रोपण कराया। बरातियों को पौधे भेंटकर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। प्रकृति संरक्षण के लिए उनका कराया गौरैया और मेढक-मेढकी का विवाह सुर्खियों में रहा। उनके इन कार्यों से प्रभावित ग्रामीणों ने उनकी पत्नी और भाभी के सिर सदस्य का ताज सजा दिया। वार्ड-24 जमवारा से पत्नी सुमनलता पटेल को 5200 मत मिले। वार्ड-25 गुढ़ा से भाभी राजकुमारी को 4650 मत हासिल हुए। दोनों निर्दलीय हैं।
विज्ञापन

आशा ने देवरानी सीता को 56 वोट से हराया
तिंदवारी। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरगवां गांव में एक परिवार से दो भाइयों की पत्नियां (देवरानी-जेठानी: ने प्रधानी में भाग्य आजमाया। जेठानी ने देवरानी को महज 56 वोट से हरा दिया। पंचायत के घोषित नतीजों के मुताबिक 210 मत पाकर जेठानी आशा पत्नी शिवपूजन प्रजापति प्रधान चुनी गईं। वहीं 154 मत पाकर देवरानी सीता पत्नी चुनकवा प्रजापति निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहीं। चुनाव में एक ही परिवार दो प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहा था। गौरतलब है कि वर्ष 2005 में देवरानी सीता प्रजापति ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। अब जेठानी आशा के हाथ में प्रधानी की बागडोर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed